Barabanki: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार किशोरी की मौत हो गई है। वहीं आरोपी चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस पर गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बताया कि चारों किशोरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
नमाज पढ़ कर घर लौट रहे थे चारों किशोर
जानकारी के मुताबिक हादसा बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र स्थित बदोसराय में एक स्कूल के पास हुआ। यहां नमाज पढ़कर घर लौट रहे चार किशोरों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ेंः सड़क किनारे खड़े परिवार को SUV ने कुचला, पत्नी-दो बच्चों की मौत, पति गंभीर
हादसा ऐसा कि लोगों की कांप गई रूह
आरोपी चालक हादसे के बाद कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों किशोर पहले 10 फीट तक हवा में उछले, इसके बाद कार ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाले किशोरों की पहचान खालिद (14), शाह (14), रेहान (14) और रईस (18) के रूप में हुई है। परिवारवालों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
कार नंबर से होगी आरोपी की पहचान
हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने आरोपी की कार को तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंग गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
20 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
23 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines