हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कार का AC बना 'कातिल'...2 लाशें मिलीं; देहरादून पुलिस संकट में फंसी, कहीं हत्या-सुसाइड तो नहीं?

AC Killed Man Woman: देहरादून में कार के एसी में दम घुटने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की लाशें कार में मिलीं, लेकिन पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं मौके से न कोई संदिग्ध चीज मिली और न ही दोनों के शरीर पर चोट के निशान हैं।

विज्ञापन
Dehradun Couple Dead Body

Car AC Gas Killed Couple: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजपुर क्षेत्र सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक लावारिस वैन खड़ी देखी गई। लोगों ने पुलिस को फोन करके जानकारी दी। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के अंदर पिछली सीट पर एक पुरुष औए एक महिला बेहोशी की हालत में मिले। कार का इंजन स्टार्ट था और AC भी चल रहा था।

पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में दोनों मृतक शराब के नशे में मिले, लेकिन पुलिस को अंदेशा है कि मौत AC की गैस के कारण हुई है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। वहीं फोरेंसिक टीम ने कार के अंदर वातावरण और मृतकों के ब्लड सैंपल ले लिए हैं। दोनों रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:कोलकाता रेप मर्डर केस में 3 नए खुलासे; एक का पीड़िता और 2 का आरोपी संजय रॉय से कनेक्शन

विज्ञापन

दोनों में प्रेस प्रसंग होने का पुलिस को शक

राजपुर पुलिस थाना इंचार्ज पीडी भट्ट ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजेश साहू उम्र 50 साल और महेश्वरी उम्र करीब 45 साल के रूप में हुई। वैगनार कार मृतक राजेश साहू का थी। वह एक ड्राइवर था। वहीं महेश्वरी विधवा था, पिछले साल ही उसके पति की मौत हुई थी। दोनों मृतक राजपुर के कांठ बांग्ला इलाके में रहते थे।

हालांकि दोनों के परिजनों ने किसी तरह का शक नहीं जताया है, लेकिन पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का भी लग रहा है। दोनों ने खूब शराब पी थी, क्योंकि कार के अंदर 2 बोतलें खुली मिलीं। वहीं पुलिस को यह भी शक है कि AC की गैस और कार का तापमान बढ़ जाने के कारण दोनों का दम घुट गया होगा। हालांकि सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा, लेकिन पुलिस इस मामले में अब हत्या या सुसइड के एंगल से भी देख रही है। दोनों के परिजनों से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:संजय रॉय ने रेप के बाद हत्या क्यों की? पॉलीग्राफ टेस्ट में बताया खौफनाक सच

AC की गैस से मौत होने की आशंका ज्यादा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में सबसे ज्यादा आसार AC की गैस चढ़ने से मौत होने के हैं, क्योंकि तलाशी लेने पर कार से किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिला। न ही कोई संदिग्ध चीज मिली है। न ही दोनों के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola