यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी आग, 50 से ज्यादा यात्रियों की बची जान

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात अफरा-तफरी मच गई. एक चलती प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग बस की छत पर रखे सामान में लगी, जिसमें पटाखे होने की आशंका जताई जा रही है. गनीमत रही कि समय रहते चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोक दिया और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए.

Fire In Bus (1)
विज्ञापन

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात अफरा-तफरी मच गई. एक चलती प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग बस की छत पर रखे सामान में लगी, जिसमें पटाखे होने की आशंका जताई जा रही है. गनीमत रही कि समय रहते चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोक दिया और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

दनकौर क्षेत्र का मामला

यह घटना दनकौर कोतवाली क्षेत्र की है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस पंजाब के लुधियाना से आगरा जा रही थी. बस में करीब 50 यात्री सवार थे. रात के समय जब बस यमुना एक्सप्रेसवे से होकर ग्रेटर नोएडा पार कर रही थी, तभी अचानक छत पर रखे सामान में भीषण आग लग गई. आग की लपटें और धुआं देखकर चालक ने तुरंत बस को एक्सप्रेसवे किनारे रोका.

Advertisment

यात्रियों में मचा हड़कंप

बस रुकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. सभी यात्री घबराहट में बस से बाहर निकल आए. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. हालांकि, बस की छत पर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया.

पटाखों से जुड़ा है मामला

दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल, प्रथम दृष्टया यह मामला पटाखों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन स्पष्ट कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकेगी. हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ