Lucknow: कुछ साल पहले आपने अभिनेता अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बंटी और बबली’ तो देखी ही होगी। दोनों की जोड़ी लोगों की आंखों में धूल झोंककर धोखाधड़ी करते थे। अब ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में देखने को मिला है, लेकिन रील लाइफ की तरह रियल लाइन में चूना लगाना इस दंपति को भारी पड़ गया।
गुडंबा थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘बंटी और बबली’ से प्रेरित होकर धोखाधड़ी की वाकदात को अंजान देने के आरोपी में लखनऊ के गुडंबा इलाके से पति और पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। ज्वैलर्स को ठगने के आरोप में गिरफ्तार दोनों की पहचान अंजलि (29) और उसके सहयोगी पति रंजीत कुमार (30) के रूप में हुई है। अंजलि मास्टरमाइंड है।.
और पढ़िए –Rose Price Noida: वैलेंटाइन वीक में 4 गुना हुई लाल गुलाब की कीमत, ये गुलाब सबसे महंगा
महंगे कपड़े पहनकर जाते थे ज्वैलरी शॉप
गुडंबा थाना के प्रभारी आलोक राय ने बताया कि दोनों महंगे कपड़े पहनकर और रुतबे के साथ एक ज्वैलरी स्टोर पर पहुंचते थे। इसके बाद दुकानदार से गहने दिखाने को बोलते थे। पुलिस ने बताया कि गहने को देखते समय पति उन्हें काउंटर पर रखता था, जबकि पत्नी अंजलि उन्हें चुरा लेती थी। फिर अंजलि उन गहनों को विदेशी बताकर लोगों को बेच देते थे। इतना ही नहीं दोनों नकली रसीदें भी बनाते थे।
दुकानदार को हरकतों पर हुआ शक, तो पकड़े गए
थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को दोनों एक ज्वैलरी की दुकान पर गए थे। यहां ज्वैलर को महिला और पुरुष पर शक हो गया। दुकान में आते ही दोनों ने महंगे से महंगे गहने दिखानो को कहा। पुलिस ने दुकानदार के हवाले से बताया कि दुकान में बैठने के दौरान दोनों की हरकतों की निगरानी की तो उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूर्व में की गई गटनाओं के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
10 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
13 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
18 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
19 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
21 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines