The Sabarmati Report: टैक्स फ्री होने के बाद इतने रुपये में मिलेगी फिल्म की टिकट, जानिए पूरा गणित

The Sabarmati Report Tax Free: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे टिकट की प्राइस काफी कम हो जाएगी। आइए जानते हैं पूरा गणित…

the sabarmati report tax free

द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

The Sabarmati Report Tax Free: विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म 27 फरवरी 2002 को हुए ‘गोधरा कांड’ पर बनी है। जहां साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बे में जलकर 59 लोगों की मौत हो गई थी। फिल्म के डायरेक्टर धीरज सरना का दावा है कि यह फिल्म 22 साल बाद सच्चाई को सामने लाने में कामयाब हुई है। फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की है। इस फिल्म को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी देखा, जिसके बाद इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म टैक्स फ्री होने के बाद कितने रुपये में देखी जा सकेगी।

विज्ञापन

इस तरह कम होंगे पैसे 

उदाहरण के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित एक सिनेमाघर में इस फिल्म की टिकट 130 रुपये से लेकर 160 रुपये तक मिल रही थी। 160 रुपये के टिकट की बात करें तो इसमें 12.21 सीजीएसटी और 12.21 रुपये एसजीएसटी लग रहा था। इस टिकट की नेट प्राइस 135.58 रुपये थी। इस तरह अब ये टिकट टैक्स फ्री होने के बाद 25.42 रुपये सस्ती मिलेगी। यानी इस टिकट पर करीब 15 प्रतिशत की कटौती होगी और इसकी नेट प्राइस 135.58 रुपये में खरीदा जा सकेगा। हालांकि कई सिनेमाघरों में शुक्रवार से लेकर रविवार तक टिकट का प्राइस अलग-अलग हो सकता है, लेकिन किसी भी टिकट पर करीब 15 प्रतिशत की कटौती देखने को मिल सकती है। उदाहरण के तौर पर 500 रुपये के टिकट को अब 425 रुपये तक में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन

यूपी के सीएम ने क्या कहा?

यूपी के सीएम ने कहा- फिल्म ने सच्चाई को सामने लाने का सार्थक प्रयास किया है। कारसेवकों पर गोधरा स्टेशन के पास जो हुआ, उस सच्चाई को झुठलाने का हर स्तर पर प्रयास हुआ, लेकिन अब सच्चाई सामने आई है। हम फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हैं। हम इसे टैक्स फ्री करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विक्रांत मैसी बोले- सीएम का आभार 

वहीं लखनऊ में मौजूद एक्टर विक्रांत मैसी ने कहा- मैं सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह हमारी फिल्म के एक महत्वपूर्ण बात है। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। जिसे लोगों तक पहुंचने में 22 साल लग गए। फिल्म को टैक्स फ्री करने पर काफी खुशी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ