वीडियो में पकड़ा गया बुलंदशहर पुलिस का बड़ा झूठ, मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाते-उड़ाते भागा आरोपी

Bulandshahr police big lie caught in video: वायरल हो रहे वीडियो में बुलंदशहर पुलिस का सबसे बड़ा झूठ सामने आया है। जो दुष्कर्म का आरोपी सादी वर्दी में खड़ी पुलिस के मुंह पर सिगरेट के छल्ले उड़ाते-उड़ाते मौका देखकर भाग निकला। पढ़ें बुलंदशहर से शाहनवाज़ चौधरी की रिपोर्ट।

Bulandshahr police

Bulandshahr police big lie caught in video: खाकी के इकबाल का दम भरने वाली यूपी पुलिस के इकबाल को बुलंदशहर की पुलिस ने मिट्टी में मिला दिया। रेप का आरोपी पुलिस के मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाता रहा और सादी वर्दी पहने पुलिस का जवान गिरफ्तारी की जुस्तजू में लगा रहा। इतना ही नहीं रेप का आरोपी बुलंदशहर पुलिस के इक़बाल की चादर को उतारकर फरार हो गया। फरारी से झेंपी पुलिस ने खुद को बचाने के लिए नई थ्योरी ही ईजाद कर दी। पुलिस को भनक नहीं थी कि घटना की कोई वीडियो भी है। वीडियो वायरल हुई तो पुलिस का झूठ पकड़ा गया।

विज्ञापन

वीडियो में सिगरेट के कश लगाता दिखा आरोपी

अब वाकया समझिए माजरा है क्या, दरअसल अफ़ज़ाल पर उसकी पत्नी ने 29 अगस्त को रेप का आरोप लगाकर थाना अहमदगढ़ में एफआईआर दर्ज करवाई थी। अहमदगढ़ पुलिस का महज़ एक सिपाही राशिद 4 सितंबर को क्षेत्र के गांव चैला में अफ़ज़ाल को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचा था, दबिश के दौरान का एक वीडियो भी है, जिसमें सादा वर्दी पहने सिपाही राशिद की ग्राम प्रधान रऊफ से बात हो रही है, पास में ही आरोपी अफ़ज़ाल भी सिगरेट में कश लगाकर पुलिस के इकबाल को धुंआ धुंआ कर रहा है, अपराधी एक बार नहीं, बल्कि सिगरेट में ऐश से बेफिक्र कश पर कश मारता है।

विज्ञापन

देखते ही देखते प्रधान के हाथों से छूटकर भागा

इतना ही नहीं वीडियो में रेप का आरोपी पुलिस की कस्टडी से छूटकर फरार हो जाता है। सिपाही और ग्राम प्रधान आरोपी का पीछा भी करते हैं, प्रधान आरोपी को पकड़ भी लेता है, लेकिन वह देखते ही देखते प्रधान के हाथों से छूटकर फरार हो जाता है। आरोपी की फरारी के बाद झेंप मिटाने के लिए पुलिस नई स्क्रिप्ट लिखती है। पुलिस आरोपी को भगाने के आरोप में ग्राम प्रधान समेत गाव के 31 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करती है।

विज्ञापन

पुलिस का कोई बयान नहीं आया

पुलिस आरोप लगाती है रेप के आरोपी को भगाने के लिए ग्राम प्रधान की अगवाई में गांव वालों ने रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर दिया, जबकि वीडियो में न तो ट्रैक्टर कहीं दिख रहा और न ही रास्ता। वीडियो में रेप का आरोपी घर की सीढ़ियों के रास्ते फरार होते देखा जा सकता है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस वाला और ग्राम प्रधान भी दौड़ते दिख रहे हैं। हालांकि इस बाबत पुलिस का कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ