बुलंदशहर: ससुराल में पति को दूध में मिला जहर! पत्नी ने क्यों किया ये कांड?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक महिला ने आपसी विवाद की वजह से अपने पति को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Bulandshahr News (2)

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से प्यार और विश्वास भरे रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला ने आपसी विवाद के चलते अपने पति को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। हालांकि, वक्त रहते ही व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पत्नी समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मायके वालों ने बुलाया था ससुराल

ये मामला बुलंदशहर जिले के बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव बंसी का है। यहां एक दंपती के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद और तनाव के चलते पत्नी अपने मायके चली गई थी और वहीं रह रही थी। विवाद सुलझाने के लिए मायके वालों ने युवक को ससुराल बुलाया था। युवक के परिवार का आरोप है कि पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया है। पीड़ित युवक की हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस 

पीड़ित परिवार ने बहू समेत 3 लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन

पत्नी ने की पति की हत्या

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मर्चेंट नेवी पति की हत्या कर उसके शव को 15 टुकड़ों में काट दिया था। इसके बाद एक प्लास्टिक के ड्रम में उन टुकड़ों को रखकर उसकी चुनाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

क्या औरंगजेब कंट्रोवर्सी के बीच 'राणा सांगा गद्दार' बयान देकर सपा नेता ने आग में घी डालने का काम किया है?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ