शाहनवाज चौधरी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैरान कर देने वाला अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक चोर ने कोर्ट रूम में ही एडवोकेट क्लर्क की जेब काट ली। हालांकि, एडवोकेट क्लर्क जेब कतरे से शातिर निकले और उन्होंने मौके पर ही उस चोर को पैसों के साथ पकड़ लिया। पहले तो उन्होंने आरोपी से अपने पैसे वापस लिए, फिर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद एडवोकेट क्लर्क ने जेब कतरे को पुलिस को सौंप दिया। एडवोकेट क्लर्क की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जेब कतरे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।
चोर ने काटी एडवोकेट क्लर्क की जेब
यह घटना शनिवार दोपहर द्वितीय अपर सिविल जज सीडी की कोर्ट की है। दरअसल, शनिवार दोपहर को कोर्ट में एडवोकेट क्लर्क सरताज अहमद एक केस की तारीख पर गए हुए थे। यहां कोर्ट में अग्रवाल पाठशाला बनाम उर्मिला देवी हाजिर हों की आवाज पर वह अपने मुवक्किल के साथ पत्रावली लेकर कोर्ट गए थे। इसी दौरान कोर्ट रूम में जेब कतरे ने क्लर्क सरताज अहमद की जेब पर हाथ साफ कर दिया। जेब में 200 रुपये थे।
पकड़ा गया जेब कतरा
हालांकि, जेब काटते समय सरताज अहमद ने जेब कतरे को पकड़ लिया। मौके पर ही जेब कतरे से एडवोकेट क्लर्क ने निकाली गई रकम 200 रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद एडवोकेट्स ने जेब कतरे की जमकर पिटाई की। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। बुलंदशहर कोतवाली नगर पुलिस ने एडवोकेट क्लर्क सरताज अहमद की तहरीर पर जेब कतरे आसिफ के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जेब कतरा आसिफ बुलंदशहर के मोहल्ला चौधरीवाड़ा के पास मक्का मस्जिद सिकंदराबाद का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा! शहडोल में अवैध कोयला खदानों पर एक्शन, 30 टन ‘काला हीरा’ जब्त
जेब कतरे के खिलाफ FIR दर्ज
एएसपी ऋजुल ने बताया कि एडवोकेट क्लर्क की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी जेब कतरे को गिरफ्तार कर 200 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं, जो क्लर्क की जेब से निकाले गए थे।
बता दें कि इससे पहले भी कोर्ट की नई बिल्डिंग के 5 वॉशरूम में से टोटियां चोरी कर ली गई थीं। इस मामले में केंद्रीय नाजिर की ओर से कोतवाली सिटी में FIR दर्ज कराई गई थी। कोर्ट रूम में जेब काटने की घटना से हर कोई स्तब्ध है। चर्चा है कि न्याय के मंदिर में भी अराजक तत्वों को कानून का खौफ नहीं है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
18 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines