माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा! शहडोल में अवैध कोयला खदानों पर एक्शन, 30 टन 'काला हीरा' जब्त

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने कोल माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 से अधिक अवैध कोयला खदानों को सील कर दिया है। इसके अलावा, 30 टन काला हीरा कोयला जब्त किया है।

Shahdol News in HindiShahdol News in Hindi

अजय अरविंद, शहडोल

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने अवैध कोयला खदानों पर बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, पुलिस ने यहां की 10 से अधिक अवैध कोयला खदानों को सील कर दिया है। इसके साथ ही करीब 30 टन काला हीरा कोयला जब्त किया गया है। इसके अलावा 3 कोल माफियाओं के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज की गई है।

विज्ञापन

30 टन अवैध कोयला जब्त

पुलिस द्वारा सील किए गए सभी कोयला खदान शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में स्थित हैं। दरअसल, इस क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन की वजह से गुफानुमा खड्डे हो गए हैं। इसकी वजह से क्षेत्र के बटुरा इलाके में इन खड्डों के कारण आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। इसे देखते हुए शहडोल पुलिस ने क्षेत्र में कोयले की अवैध खुदाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोल माफियाओं की कमर तोड़ने का काम किया है। जिले की अमलाई पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 10 से अधिक अवैध कोयला खदानों को जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी भरकर सील बंद करवा दिया है। इसके ही साथ ही करीब 30 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन कोल माफियाओं के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की है।

विज्ञापन

बर्दाश्त नहीं होगा अवैध कोयला उत्खनन

अमलाई थाना के प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि बटुरा क्षेत्र में बिना किसी सुरक्षा उपायों के चल रही अवैध कोयला खदानों को जेसीबी की मदद से मिट्टी भरकर बंद करवा दिया गया है। इन खदानों से निकाले गए कोयले का अवैध रूप से परिवहन भी किया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कोयला कारोबार से जुड़े अवैध तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा अवैध कोयला खनन के खिलाफ आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कोयला खनन से जुड़े कई अवैध मामलों की भी जांच जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ