Bulandshahr Crime News: (शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर) उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर जेल में अपराधी रील बनाकर सिस्टम को चुनौती देने लगे हैं। बुलंदशहर जिला जेल में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने अपने दोस्तों के साथ पहले रील बनाई और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एडीजीपी जोन अमिताभ ठाकुर के आदेशों पर वायरल रील की जांच शुरू हो चुकी है। इस मामले में जेल अधीक्षक की तहरीर पर कोतवाली सिकंदराबाद में एफआईआर दर्ज की गई है। बुलंदशहर जिला जेल के अंदर रील में जो अपराधी दिख रहा है, उसका नाम कादिर बड्ढा बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:6 दिसंबर को दुबई भाग गया गुड्डू मुस्लिम, 5 लाख के इनामी ‘बमबाज’ ने कैसे दिया STF को चकमा?
कादिर भाजपा नेता का रिश्तेदार है और मेरठ में एलएलबी छात्र की हत्या का आरोपी है। कादिर ने रील को खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर अपलोड किया था। रील के वायरल होते ही जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक वायरल रील बुलंदशहर जिला जेल में कैदियों से मुलाकात के दौरान किसी ने बनाई है। लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा, जबकि प्रवेश से पहले मुलाकातियों की गहन तलाशी ली जाती है? फोन तो दूर की बात है, जेल के भीतर ब्लेड, सुई, माचिस, सिम ले जाना भी बैन है।
कौन है कादिर बड्ढा?
बुलंदशहर जेल में बंद कादिर बड्ढा ने इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद रील को डिलीट कर दिया है। मेरठ के गांव बड्ढा के रहने वाले कादिर पर LLB छात्र की हत्या का आरोप है। कादिर हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पिछले दिनों 1 युवक को कादिर बड्ढा के गुर्गों ने किडनैप किया था। कादिर 9 जनवरी को बुलंदशहर जेल से छूटकर बाहर आया था। वह बीजेपी के एक बड़े नेता का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः BJP नेता को पुलिस ने लात-घूसों से पीटा, बाल उखाड़े, कमिश्नर ने लिया ये एक्शन
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि कादिर बुलंदशहर जिला जेल में बंद था। जांच में सामने आया है कि रील बुलंदशहर जिला कारागार में बनाई गई है। जेल अधीक्षक की तहरीर पर सिकंदराबाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिला और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। 29 सेकेंड का वीडियो लगभग 10-12 दिन पुराना है, कादिर उस समय जेल में बंद था। अब वह जमानत पर बाहर आ चुका है। रील में कादिर के साथ जो आरोपी दिख रहा है, वह हापुड़ के गांव हसनपुर का नदीम है। जेल अधीक्षक ने जेल में दहशत फैलाने समेत कई आरोप एफआईआर में लगाए हैं।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
2 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
14 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
14 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
22 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
23 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines