Bulandshahr Crime News: (शाहनवाज चौधरी/बुलंदशहर) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में किसान की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। किसान को उसके बेटे ने ही मौत के घाट उतारा था। बेटे को डर था कि कहीं पिता जमीन न बेच दे, जिसके चलते उसने बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कातिल की तलाश में जुट गया। पुलिस को बेटे पर शक हुआ। पूछताछ की तो बेटे ने पिता के कत्ल का सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- अनोखा अंतिम संस्कार! पिता की मौत पर बेटे ने ढोल-नगाड़ों संग किया डांस और लुटाए नोट
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुसरूपुर में ट्यूबवेल पर सो रहे किसान सोमवीर की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। सोमवीर दोपहर बाद तक जब वह घर नहीं आया तो परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां सोमवीर का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा था।
यह भी पढ़ें- एक और अतुल सुभाष! मां और भाई से परेशान युवक ने लगाई फांसी, वीडियो में बयां किया दर्द
गर्दन पर काटे जाने निशान थे और पास ही खून से सना फावड़ा पड़ा था। हत्या की बात सुनकर मौके पर गांववालों की भीड़ जुट गई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात का खुलासा करने के लिए एसएसपी ने कई टीमों का गठन किया था। मृतक सोमवीर का बेटा भी पुलिस के साथ मिलकर कातिल की तलाश करवा रहा था। इसी बीच पुलिस को अमित पर शक हुआ। गांववालों ने भी अमित की भूमिका पर शक जाहिर किया। पुलिस ने अमित को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। अमित ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया।
जमीन बेचने की धमकी देता था पिता
पिछले 10 साल से सोमवीर ट्यूबवेल पर ही रहता था। वह कभी-कभी घर आता था। सोमवीर अक्सर बेटे को जमीन बेचने की धमकी देता था। वह परिजनों को खेती की कमाई भी नहीं देता था। इसी वजह से अमित पिता से खफा रहता था। वारदात वाली रात अमित ट्यूबवेल पर गया था। किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्साए अमित ने पिता की गर्दन पर फावड़े से कई वार किए। जिसके बाद सोमवीर की मौत हो गई।
बड़े बेटे ने दर्ज करवाया था मुकदमा
मृतक के बड़े बेटे ने पिता की हत्या का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज करवाया था। पुलिस ने शुरू में ब्लाइंड मर्डर के एंगल से जांच की। महज दो दिन के भीतर पुलिस कातिल बेटे तक पहुंच गई। UP पुलिस के अनुसार आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता से बेटे का विवाद रहता था। पिता जमीन बेचना चाहता था, बेटा इससे नाराज था। रात में बेटे ने पिता की हत्या की थी।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines