---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

एक और अतुल सुभाष! मां और भाई से परेशान युवक ने लगाई फांसी, वीडियो में बयां किया दर्द

Jaunpur youth suicide: युवक का अपनी मां और बड़े भाई से था प्रॉपर्टी विवाद, वीडियो की सत्यता जांचने में जुटी पुलिस। मृतक की पत्नी से हो रही पूछताछ।

नीतीश कुमार, जौनपुर

Jaunpur youth suicide: यूपी के जौनपुर में युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। खास बात ये है कि उसने बेंगलुरू के अतुल सुभाष सुसाइड केस की तरह मरने से पहले एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो के अनुसार उसका अपनी मां और बड़े भाई से किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। युवक का वीडियो में कथित दावा है कि वह घरेलू कलह से परेशान होकर सुसाइड कर रहा है।

---विज्ञापन---

मरने से 7 मिनट पहले का है वीडियो 

जानकारी के अनुसार मरने वाले की पहचान मनोज सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुसाइड करने से करीब 7 मिनट पहले उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो में मनोज ने अपनी मां और भाई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, अतुल सुभाष सुसाइड केस की बात करें तो उसने अपनी वीडियो में पत्नी और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

---विज्ञापन---

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया 

पुलिस के अनुसार मनोज सोनी जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के नासाहि मोहल्ला में रहता था। वह अपने घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। सूचना मिलने के बाद उसक शव जिला अस्पताल पहुंचा गया था। जहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार में उसकी पत्नी और बच्चे हैं।

8 साल से है घरेलू विवाद, हाल ही में अपने नाम करवाई थी जमीन

पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच के अनुसार मामले की सूचना पड़ोसियों ने दी थी। मनोज का बीते 8 साल से अपने परिजनों के साथ घरेलू विवाद था। मनोज ने हाल ही में अपने नाम कुछ जमीन करवाई थी। जिसे लेकर उसकी मां और भाई नाराज थे। पुलिस के अनुसार फिलहाल एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मृतक की पत्नी के बयान लिए जा रहे हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नैनीताल के पास बड़ा हादसा, 1500 फीट गहरी खाई में गिरी रोडवेस बस, 3 की मौत

First published on: Dec 25, 2024 03:25 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola