(शाहनवाज चौधरी): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में वन स्टॉप सेंटर पर युवती की चप्पल से पिटाई की गई है, जिसका वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इस युवती ने खाना मांगा था, जिसपर उसकी चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई कर दी गई। वायरल वीडियो में वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रूबी रानी और चाइल्ड लाइन प्रभारी अभिषेक युवती की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। पिटाई का वीडियो वन स्टॉप सेंटर के ही एक कर्मचारी ने बनाकर वायरल किया है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस प्रशासन जांच में जुट गया है।
बुलंदशहर का मामला
वन स्टॉप सेंटर वही सेंटर हैं, जो जुल्म की शिकार महिलाओं और बच्चियों की मदद के लिए बनाए गए हैं। मदद के लिए बनाए गए सेंटर में ही मारपीट की घटना हुई, जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, खुर्जा पुलिस ने ही युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा था।
युवती ने मांगा था खाना
पीड़िता का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह वह कहती है कि उसने इस दौरान खाना मांगा था। युवती ने सेंटर पर जाकर बोला कि मुझे भूख लगी है, जिससे पेट में दर्द हो रहा है, मुझे खाना दे दो। इस पर वहां के कर्मचारियों ने कहा कि हम तुम्हारे नौकर नहीं हैं। इस पर युवती ने कहा कि नौकर नहीं हैं, लेकिन खाना दे दीजिए, जिसे खाकर मैं सो जाऊंगी। इसके बाद युवती के साथ गाली-गलौज की गई और फिर चप्पलों से पिटाई की गई। इतना ही नहीं इसके बाद डंडों से भी पिटाई की गई। पीड़िता ने बताया कि दोबारा रात में भी पिटाई की गई। युवती को पिटाई के दौरान हाथ और कान पर चोटें आई हैं।
क्या होते हैं वन स्टॉप सेंटर?
सरकार ने वन स्टॉप सेंटर (OSC) खोले हैं, जहां पर हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मदद मिलती है। इन सेंटर्स पर इन महिलाओं को तुरंत और सहायता मिलती है। ये सेंटर महिलाओं को अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता, कानूनी सहायता और परामर्श जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।
ये भी पढ़ें: ‘जान से मार दूंगा, पर अपनाऊंगा नहीं’; दामाद के साथ भागने वाली अनीता के पति का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
4 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
6 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
7 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
8 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
9 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
12 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
14 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines