Bulandshahr BJP MLA Election Campaign Banned : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। सदर भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी विधायक अदालत में हाजिर नहीं हुए। इस पर अदालत ने एसएसपी और राज्य चुनाव आयुक्त को पत्र जारी कर विधायक के चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी।
प्रदीप चौधरी बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक हैं। एक मामले में उनके खिलाफ अदालत में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने विधायक प्रदीप चौधरी को तलब किया और राज्य के रूप में मुकदमे को चलाने की मंजूरी दी थी। जज ने उनके खिलाफ पांच बार जमानती वारंट जारी किया, लेकिन वे अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।
यह भी पढ़ें : उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने शिंदे की सेना का दामन थामा
अदालत ने जारी किया पत्र
गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी हाजिर न होने पर एमपी/एमएलए विशेष अदालत के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह चतुर्थ ने सदर विधायक प्रदीप चौधरी के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी। इसे लेकर कोर्ट ने एसएसपी सहित चुनाव आयोग को पत्र जारी किया और कहा कि वे सभी थानाध्यक्षों को उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक का आदेश प्रभावी करे।
यह भी पढ़ें : कैथल एसडीएम पर गिरी गाज, EC की वेबसाइट हैकिंग का है मामला
जानें क्या है पूरा मामला
विशेष अभियोजक राकेश कुमार वर्मा ने शनिवार को बताया कि बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौघरी के विरुद्ध आठ फरवरी 2022 को बुलंदशहर नगर कोतवाली में बिना अनुमति की जनसभा, रैली करने पर केस दर्ज किया गया था। इस मामले में उनके खिलाफ धारा 144, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, कोविड महामारी अधिनियम की धारा दर्ज की गई थी।
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 hr agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
3 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
5 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
6 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
17 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
18 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
20 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines