Budget 2023: केंद्र सरकार की ओर से 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2023-24 बजट पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) संसद में इसे पेश करेंगी। पिछले दो केंद्रीय बजट उन्होंने पेश किए हैं। जैसे-जैसे बजट की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे आम लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। साथ ही उन्हें बजट से काफी उम्मीदें हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं। बजट सत्र 2023 (Budget 2023) से पहले वाराणसी के हथकरघा श्रमिकों ने अपने व्यवसाय और कारोबार के लिए बिजली पर सब्सिडी की मांग की है।
बिजली सब्सिडी से कारोबार को मिलेगी राहत
हथकरघा कार्यकर्ता मोहम्मद हनीफ हंसारी ने कहा कि बिजली पहले की तरह सब्सिडी वाली होनी चाहिए। लोग इस उद्योग को छोड़ रहे हैं और अन्य नौकरियों की तलाश कर रहे हैं। इस पर सरकार को ध्यान देने के साथ मदद करनी चाहिए। नहीं तो हमारे कारोबार में और गिरावट आएगी।
यह भी पढ़ेंः Budget 2023: साफ सफाई से लेकर सुरक्षा तक… रेल यात्रियों को बजट से हैं काफी उम्मीदें
पुरानी दरों को बजट में लगाए सरकार
बजट 2023 पर हथकरघा कार्यकर्ता अब्दुल कलाम आजाद ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती बिजली है। कुछ साल पहले बिल 75 रुपये प्रति लूम हुआ करता था। वह सब्सिडाइज्ड रेट था, लेकिन अब यह 300 रुपये है। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार पुरानी सब्सिडी वाली दरों को वापस लाएगी।
और पढ़िए –‘मर जाऊंगा, लेकिन BJP के साथ नहीं जाऊंगा’ CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
डेयरी उत्पाद और स्कूल फीस सस्ती करे सरकार
इनके अलावा कानपुर की रहने वाली एक गृहिणी ने बताया कि आज डेयरी उत्पाद काफी महंगे हो गए हैं। आम परिवार बच्चों को दूध नहीं पिला पा रहे हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर भी बहुत महंगा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार को मध्यम वर्ग पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा निजी स्कूलों में शिक्षा भी बहुत महंगी है। उन्होंने सरकार से इन सब पर ध्यान देना चाहिए।
आयकर की सीमा बढ़ाए सरकार, लोगों को मिलेगी राहत
केंद्रीय बजट 2023 से वाराणसी के लोगों ने भी अपनी उम्मीदें जाहिर की हैं। यहां रहने वाले सुनील जायसवाल ने कहा कि सरकार को आयकर की सीमा बढ़ानी चाहिए। इससे आम आदमी को राहत मिल सकेगी। यहां के एक व्यवसायी एसके सिंह कहते हैं कि हमने जिस महामारी का सामना किया है, उसे देखते हुए बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
25 mins agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
29 mins agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines