Budaun Honor Killing Case: जिस बेटी को इतने प्यार से पाला पोसा, जरा सी बात पर पिता ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं का है, जहां बेटी के प्रेम- प्रसंग से नाराज पिता ने उसे और उसके प्रेमी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी खुद सरेंडर करने थाने पहुंच गया। खून से सने हथियार को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपित पिता ने पुलिस को पूरी कहानी बताई।
दो साल से चल रहा था प्रेम- प्रसंग
मामला बदायूं के परौली गांव का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी की बेटी का उसी गांव के रहने वाले 20 साल के सचिन के साथ करीब दो साल से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। परिवार और आस- पास के लोगों को उनके रिश्ते के बारे में पता था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि परिजनों ने दोनों को बहुत बार समझाया, लेकिन दोनों नहीं माने।
यह भी पढ़े: पत्नी के 2 मर्दों से थे अवैध संबंध, गुस्साए पति ने रची ऐसी खौफनाक साजिश, तीनों की मिली लाशें
धारदार हथियार से किया हमला
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह सचिन आरोपित की बेटी से मिलने उसके घर गया था। करीब 4.30 बजे सचिन और युवती की आवाज सुनकर घरवाले जाग गये। दोनों को साथ देखकर लड़की के परिवार ने पहले दोनों को पीटा। जब इतने से मन नहीं भरा तो लड़की के पिता ने गुस्से में फावड़े से दोनों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग लड़की के घर पहुंचे। स्थानीय लोग जब तक दोनों को अस्पताल लेकर जाते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों को मृत देख लड़की के परिजन मौके से फरार हो गये।
यह भी पढ़े: छेड़छाड़ करना गलत, लेकिन गुनाह नहीं, पढ़ें Bombay High Court की विशेष टिप्पणी
हत्या का मामला किया दर्ज
लड़की का पिता खून से सना फावड़ा लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पुलिस को पूरी घटना बताकर उसने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने लड़के के परिजन की शिकायत के आधार पर लड़की के पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 hr agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 hr agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
6 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
23 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
23 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines