Badaun Double Murder Case : उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी साजिद को ढेर कर दिया, जबकि उसका भाई जावेद फरार चल रहा है। वारदात वाले दिन हत्यारोपी साजिद ने मासूम बच्चों की मां से कहा कि उसकी पत्नी सना बीमारी है। उसने 5000 रुपये उधार मांगे थे। साजिश की बेगम बीमार थी या नहीं? इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
15 दिन पहले पत्नी को मायके छोड़ा था हत्यारोपी ने
जांच में खुलासा हुआ है कि एनकाउंटर में मारे गए आरोपी साजिद की बेगम सना न तो बीमार है और न ही अस्पताल में भर्ती है। हत्यारोपी की पत्नी एकदम ठीक है। वह न तो गर्भवती है और न ही हत्यारोपी को पत्नी के इलाज के लिए पैसे चाहिए थे। साजिश ने 15 दिन पहले अपनी पत्नी को ससुराल लेकर जाकर छोड़ा था। सना अपनी मां के साथ रह रही है।
यह भी पढ़ें : सपा ने जारी की एक और लिस्ट, नोएडा से क्यों बदला उम्मीदवार, देखें पूरी List
कब सुलझेगी हत्याकांड की गुत्थी
अब बड़ा सवाल उठता है कि हत्यारोपियों ने फिर विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष और अहान की हत्या क्यों की। कहीं साजिश और विनोद के बीच कोई दुश्मनी तो नहीं थी, इसे लेकर पुलिस ने मामले की जांच की तो मतृक के पिता विनोद ने इस बात से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि हत्यारोपी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हत्यारोपियों ने इस वारदान को क्यों अंजाम दिया है। अब फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझ पाएगी।
यह भी पढ़ें : टिकट मिला तो क्या लोकसभा चुनाव में उतरेंगी? जानें Manthan में क्या बोलीं ‘महारानी’ हुमा कुरैशी
फरार हत्यारोपी पर इनाम घोषित
बदायूं डबल मर्डर केस में जिला मजिस्ट्रेट बदायूं मनोज कुमार सिंह ने आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं, यूपी पुलिस ने फरार हत्यारोपी जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
संबंधित खबरें
LIVE: 'हर्बल कुम्भ' का भव्य शुभारंभ, धन्वंतरि वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत
5 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
9 mins ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
3 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
3 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
13 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
16 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
21 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
22 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
23 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines