Akhilesh Yadav

सपा ने जारी की एक और लिस्ट, नोएडा से क्यों बदला उम्मीदवार, देखें पूरी List

Samajwadi Party Candidates List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच सपा ने उत्तर प्रदेश और बसपा ने राजस्थान के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट।

Samajwadi Party Candidates List For Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। अब दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट की है, जिसमें पीलीभीत-घोषी समेत 6 बड़ी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान में तीन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

विज्ञापन

सपा ने गौतमबुद्ध नगर से क्यों बदला प्रत्याशी

विज्ञापन

सपा की छठी लिस्ट में सबसे बड़ी बात यह है कि अखिलेश यादव ने नोएडा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पहले पार्टी ने डॉ. महेंद्र नागर को टिकट दिया था, लेकिन उनके नाम की घोषणा होते ही पार्टी में गुटबाजी शुरू हो गई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विरोध जताया था। इस पर सपा ने गौतमबुद्ध नगर से अपना उम्मीदवार बदलते हुए राहुल अवाना को चुनावी मैदान में उतार दिया।

राम गोपाल के दरबार में उठा था मुद्दा

विज्ञापन

दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व महासचिव रामगोपाल यादव के दरबार में भी नोएडा से उम्मीदवार बदलने का मुद्दा उठाया था। पार्टी नेताओं की मांग की थी कि नोएडा से किसी युवा नेता को टिकट मिलना चाहिए।

विज्ञापन

देखें सपा की पूरी लिस्ट

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के लिए छठी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में संभल से जियाउर्रहमान बर्फ, बागपत से मनोज चौधरी उम्मीदवार बनाए गए हैं, जबकि घोसी से राजीव राय और मिर्जापुर से राजेंद्र एस बिंद चुनाव लड़ेंगे। पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार को प्रत्याशी बनाया गया है तो वहीं सपा ने गौतमबुद्ध नगर से राहुल अवाना पर दांव लगाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

देखें बसपा की लिस्ट

बहुजन समाज पार्टी ने भरतपुर, सिरोही और कोटा से अपने उम्मीदवार उतारे। इसे मिलाकर अब तक पांच सीटों पर बीएसपी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। सिरोही से लाल सिंह राठौड़, भरतपुर से अंजला और कोटा से भीम सिंह कुंतल को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ