Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्रा खुशबू के आत्महत्या मामले में शुक्रवार दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने केसीसी इंस्टीट्यूट के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो। प्रदर्शन के दौरान केसीसी के तीनों गेट पर तालाबंदी की गई। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस मौके पर मौजूद रही।
उकसाने का है आरोप
प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया है कि छात्रा खुशबू को आत्महत्या के लिए उकसाया गया। यदि उसके पास पर्ची भी मिली थी तो क्या किसी के साथ ऐसा बर्ताव करना चाहिए कि छात्रा आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह इस मामले में लगातार आवाज उठाते रहेंगे। जब तक छात्रा को न्याय नहीं मिल जाता वह चुप बैठने वाले नहीं है।
रसायन विज्ञान की थी परीक्षा
बीटेक छात्रा का रसायन विज्ञान का पेपर था। उसके पास जो पर्ची मिली वो रसायन विज्ञान की थी। यह आरोप प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने लगाया है। आरोप है कि पर्ची अन्य विषय की मिलने के बाद जबरदस्ती उसकी उत्तरपुस्तिका छीन ली गई। यह बात छात्रा को आहत कर गई।
यह है मामला
मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले की रहने वाली छात्रा खुशबू लंबे समय से बीटा 2 थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह जीएनआईटी काॅलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। उसका सेंटर केसीसी इंस्टीट्यूट में था। परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में छात्रा की उत्तपुस्तिका छीन ली गई थी। इसके बाद आहत होकर तीन दिन पहले छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: अंधेरे में डूबे 7 हजार परिवार, जानें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों की दुखभरी कहानी
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
14 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines