बिहार चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, हर राज्य में अकेले चुनाव लड़ने की कही बात

बिहार चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया। इसमें मप्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

लखनऊ में मायावती

लखनऊ में मायावती

बिहार चुनाव में वोटिंग से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बड़ा ऐलान किया है। लखनऊ में रविवार को मायावती ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इसमें मायावती ने तय किया कि अब हर राज्य में बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी। साथ ही मायावती ने पार्टी नेताओं से कहा कि पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी आप सब की है। कहा कि ईवीएम हटाओ देश बचाओ।

बता दें कि बसपा की राष्ट्रीय बैठक में हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली,छत्तीसगढ़, केरल समेत तमाम राज्यों से नेता पहुंचे थे। मायावती ने कहा कि अपने-अपने राज्य में बूथ और सेक्टर लेवल पर कार्यकर्ताओं को निर्देश दें। धरातल पर काम करें। लोगों को ज्यादा से ज्यादा बहुजन समाज पार्टी से जोड़ा जाए।

केरल से आए नेता ने बताया कि आने वाले असेंबली चुनाव में मायावती अकेले चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा दिल्ली से पहुंची कार्यकर्ता ने बताया कि मायावती ने कॉडर वोट को मजबूत करने के निर्देश दिए है। बैठक में मायावती ने कहा ईवीएम हटाओ देश बचाओ। मायावती हर राज्य में अकेले चुनाव लड़ेंगे इसलिए देश के तमाम राज्यों के आए नेताओं से संवाद करते हुए अपने-अपने राज्यों में तैयारी करने के लिए निर्देश दिए हैं।

इसी साल मार्च में मायावती ने आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर सहित सारे पदों से हटाते हटा दिया था। माफी मांगने के बाद और 2027 चुनावों को ध्यान में रखते हुए मायावती ने आकाश को फिर पार्टी में ज्वाइन करा लिया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने फेरबदल करते हुए भतीजे आकाश को मुख्य राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया था। इसके अलावा पार्टी में तीन की बजाय 6 राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बना दिए थे। राष्ट्रीय स्तर के अलावा प्रदेश विश्वासनाथ पाल को यूपी प्रदेश का अध्यक्ष बनाए रखा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ