'BJP सरकार ने पैसा खर्च किया', कांशीराम जयंती पर मायावती ने की सीएम योगी की जमकर तारीफ

यूपी की राजधानी लखनऊ में 9 अक्टूबर को गजब नजारा देखने को मिला। बसपा प्रमुख कांशीराम की जयंती समारोह में शामिल हुईं मायावती ने बीजेपी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कांशीराम स्मारक स्थल के लिए सीएम योगी की खूब तारीफ की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। ‘BJP सरकार ने पैसा खर्च किया’, कांशीराम जयंती पर मायावती ने की सीएम योगी की जमकर की तारीफ

मायावती ने की सीएम योगी की तारीफ

मायावती ने की सीएम योगी की तारीफ

यूपी की राजधानी लखनऊ में 9 अक्टूबर को राजनीतिक का उलट नजारा देखने को मिला। लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल में कार्यक्रम में बसपा प्रमुख मायावती ने सीएम योगी की सरकार की जमकर तारीफ की। मायावती ने कहा कि बीजेपी से पहले जब सपा की सरकार थी, तो उसने काशीराम स्थल के टिकट के पैसे अपने पास रख लिए। इसके रखरखाव पर कुछ खर्च नहीं किया, जिसकी वजह से इस स्मारक की हालत खराब हो गई थी।

विज्ञापन

मायावती ने कहा कि बाद में जब भाजपा की सरकार आई तो हमने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर निवेदन किया कि कांशीराम स्मारक स्थल का पैसा उसके रखरखाव पर खर्च किया जाए। इसके बाद बीजेपी की सरकार ने यह पैसा काशीराम स्थल के रखरखाव पर ही खर्च किया और इसे फिर से बेहतर बनाया।

विज्ञापन

मायावती के इस बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बता दें कि कांशीराम जयंती पर लखनऊ के गुरुवार को समारोह था। यहां बड़ी संख्या में बसपा समर्थक पहुंचे थे। उन्हें संबोधित करने के लिए बसपा प्रमुख मायवती समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे।

सपा का बताया दोहरा चरित्र

मायावती ने संबोधन में सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी मीडिया में खबर फैला रही है कि वह काशीराम के नाम पर संगोष्ठी करेंगे। कहा जब सरकार में थे तब ना कांशीराम स्थल की याद आई न कांशीराम का जन्मदिन याद रहा न पुण्य तिथि। सपा से सवाल करते हुए मायावती ने कहा कि मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहती हूं कि जब अपनी सरकार में मैं कासगंज का नाम कांशीराम नगर रखा था, तो समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में उसे क्यों बदल दिया। यह समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र है।

विज्ञापन

पूर्ण बहुमत की सरकार पर किया दावा

मायावती ने कहा कि कांशीराम के बाद हमने कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ाते हुए समतामूलक समाज की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सपा और बीजेपी को अच्छा नहीं लगा। हमारे ऊपर कई फर्जी केस लगाए गए सीबीआई और इनकम टैक्स का गलत इस्तेमाल करके हमारी छवि खराब की गई। कहा कि हमने यूपी में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जातिगत और दलगत भावना से ऊपर उठ कर काम किया था। रोजगार के मामले में भी दलितों गरीबों को आत्मनिर्भर बनाया था। आगामी चुनाव पर बात करते हुए कहा कि यूपी में बीएसपी की फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ