बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं, तो हॉल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया. इसके बाद बसपा प्रमुख मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना वहां से निकल गईं. शॉर्ट सर्किट की वजह से धुआं निकलने के बाद अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया गया. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हो गई.
मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, आज दूसरी पार्टियां हमारी नकल कर रही है. अपने राजनीतिक फायदे के लिए मेरी योजनाओं का नाम बदलकर दूसरे नाम से उन योजनाओं को केंद्र और प्रदेश की सरकार चला रही है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किस पर निशाना
मायावती ने कहा कि हमारी सरकार ने दलित महापुरुषों को पूरा सम्मान दिया. उनके नाम पर मूर्तियां लगाई. पार्क बनवाए और योजनाओं को शुरू किया था. आज दूसरी पार्टियां हमारी नकल कर रही हैं. इनके मुंह मे राम बगल में छुरी है. दलित महापुरुषों को नमन करती हूं. जब तक मैं जिंदा और स्वस्थ रहूंगी, तब तक दलितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा. न मैं किसी के सामने झुकने वाली हूं और न ही दबने वाली हूं. जो जिम्मेदारी हमें काशीराम ने दी है, उसे हमेशा निभाती रहूंगी.
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
11 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
15 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
20 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
20 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
22 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines