बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर फटकार लगाई है. उन्होंने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि आकाश आनंद उनकी बीमारी की झूठी अफवाहें फैला रहे हैं. मायावती ने इन बातों का खंडन करते हुए कहा कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं. बीएसपी चीफ ने वो ये सच बताने के लिए खुद मीडिया के सामने आई हैं. उन्होंने कहा- ”मैंने जो पार्टी के हित में फैसले लिए हैं. उनसे फायदा ही हो रहा है और कोई नुकसान नहीं है.” आपको बता दें कि हाल ही में मायावती ने आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.
ये भी पढ़ें: कौन हैं दीपिका आनंद? जिन्हें उत्तराधिकारी बना सकती हैं मायावती, बोलीं- आकाश और ईशान को नहीं दूंगी कोई पद
‘ससुर के इशारों पर चल रहे अशोक’
मायावती ने कहा, ”BSP और मीडिया के लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि बहनजी कई लंबे चौड़े मामलों को भी ट्विटर पर ही निपटाती रही हैं. ऐसे में मैं मीडिया पर क्यों आई हूं. कहा गया कि मैं बीमार हूं और इसीलिए ट्वीट कर रही हूं. इसलिए मैं खुद मीडिया के सामने आई हूं.” BSP सुप्रीमो ने आगे कहा, ”मेरे निवास स्थान पर पार्टी प्रभारी आलोक कुमार के पास रात को 10 बजे के करीब आकाश आनंद का फोन आया. आकाश ने आलोक कुमार से पूछा कि क्या बहनजी बीमार चल रही हैं. उनका स्वास्थ्य कैसा है. इस पर आलोक कुमार ने कहा कि वो तो बिलकुल ठीक हैं और अपने काम कर रही हैं.” उन्होंने कहा- ”इसके बाद आकाश आनंद ने कहा कि बहनजी को मत बताना और फोन रख दिया. उसका इरादा सही भी हो सकता है और गलत भी. अब भी वो अपने दिमाग से काम नहीं कर रहा है बल्कि अब भी अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के ही दिमाग से काम कर रहा है.’
अशोक चौधरी को पार्टी से निकाला था
BSP प्रमुख मायावती ने हाल ही में अशोक सिद्धार्थ और रणधीर सिंह बेनीवाल को पार्टी से निकाला दिया था. अशोक सिद्धार्थ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर हैं, जिन्हें मायावती ने साल 2025 में पार्टी से निष्कासित किया था, लेकिन 6 महीने बाद उनको माफ करके वापस पार्टी में ले लिया था. अब एक बार फिर उनके खिलाफ एक्शन लिया है. पहले मायावती ने अशोक को दिल्ली, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रभारी पद से हटाया था.
ये भी पढ़ें: कौन हैं ईशान आनंद? मायावती के साथ आकाश की जगह मीटिंग में आए नजर, BSP प्रमुख ने खुद दिया जिनका परिचय
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
9 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
11 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
12 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
12 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
13 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
17 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
18 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
19 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines