हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

हाई स्पीड इंटरनेट, फ्री सिम...महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को BSNL का बंपर ऑफर

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में अगर किसी श्रद्धालु की सिम गुम हो जाती है, यहां उसको इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल रही है तो बीएसएनएल उन्हें नई सिम उपलब्ध करवा रहा है। इसके अलावा कंपनी कई सुविधाएं श्रद्धालुओं को दे रही है।

विज्ञापन
BSNL

BSNL Free SIM & High-Speed Internet at Maha Kumbh: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने रविवार को घोषण की कि वह महाकुंभ 2025 में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। बीएसएनएल ने श्रद्धालुओं के लिए मेला क्षेत्र में एक कस्टमर केयर सेंटर भी खोला है। संचार मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि यह केंद्र मेला क्षेत्र में लोगों की मदद करने के साथ ही शिकायतों का समाधान भी करेगा। ताकि मेला क्षेत्र में आने वाले लोगों के लिए संचार सेवाएं निर्बाध रहें।

कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को फ्री सिम कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अगर किसी का सिम कार्ड खो जाता है या खराब हो जाता है तो उसे घर वापस आए बिना ही नया सिम कार्ड मिल सकता है। बीएसएनएल ने सभी राज्यों से सिम कार्ड मेला क्षेत्र में पहुंचाने की व्यवस्था की है। मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा पूरी तरह फ्री है। इसके जरिए श्रद्धालु अपने परिवार और दोस्तों से आसानी से जुड़े रह सकते हैं। बीएसएनएल ने लाल रोड स्थित सेक्टर 2 में एक कैंप कार्यालय खोला है। जहां से श्रद्धालुओं की सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Maha Kumbh में टूटा साधु का कहर, शख्स पर Non Veg खाने का आरोप

मेला क्षेत्र में मिल रही ये सुविधाएं

महाकुंभ क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधा से बीएसएनएल को काफी लाभ मिला है। सुविधा केंद्र के जरिए बीएसएनएल फाइबर कनेक्शन, लीज्ड लाइन और मोबाइल रिचार्ज जैसी सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है। कंपनी ने मेला क्षेत्र में 90 बेस ट्रांसीवर स्टेशन सक्रिय किए हैं। इनमें 700 मेगाहर्टज् 4जी बैंड पर काम करने वाले 30 बीटीएस, 2100 मेगाहर्टज् बैंड पर काम करने वाले 30 और 2जी को सपोर्ट करने वाले 30 बीटीएस शामिल हैं।

कंपनी महाकुंभ क्षेत्र में इंटरनेट लीज्ड लाइन, वाई-फाई हाॅटस्पाॅट, हाई स्पीड इंटरनेट, वेबकास्टिंग, एसडी-डब्ल्यूएएन, बल्क एसएमएस सर्विस, एम 2 एम सिम और सैटेलाइट फोन जैसी सर्विस उपलब्ध करवा रहा है।

ये भी पढ़ेंः यात्रियों से भरी Mahakumbh Special Train छोड़कर क्यों चला गया लोको पायलट? सामने आई वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें