Brother Murdered Sister: भाई बहन का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है। दोनों में अक्सर लड़ाई हो जाती है लेकिन क्या हो अगर भाई अपनी बहन की जान ही ले बैठे? ऐसा एक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली में देखने को मिला। जहां, बड़ी बहन शराब पीकर इधर-उधर घूमती थी। इससे होती बदनामी से परेशान भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।
19 दिनों तक कब्र के पास रहता रहा भाई
भाई वहीं तक नहीं रुका बल्कि उसने मृत बहन के लिए घर में ही गड्ढा खोदकर कब्र बनाई और उसमें दफन कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि 19 दिनों तक वह उसी कमरे में रहता रहा। आखिरकार, पुलिस ने आरोपी भाई की निशानदेही पर बहन की लाश को गड्ढे से निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक बहन का नाम रानी था और वह 40 साल की थी। उसके छोटे गैंगस्टर भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। लाश को छुपाने के लिए घर में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। इतना ही नहीं, किसी को शक न हो उसके लिए कमरे में पक्का फर्श डाल दिया।
यह भी पढ़ें: बेरहम पति का पत्थर दिल! पत्नी और डेढ़ साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, नहर में फेंके शव
कहां से शुरू हुआ मामला?
दरअसल, 40 साल की रानी अपने पति और बच्चों के साथ रुद्रपुर में रहती थी और अपनी मां की गामी की होली के मौके पर मायके सुभाष नगर थाना क्षेत्र में आई हुई थी। जहां वह अपने भाई लखन के यहां रुकी हुई थी। तभी पास में रहने वाले छोटे भाई रामू के पास पहुंच गई और उसके बाद रानी का कुछ अता-पता नहीं लगा।
रानी के लापता होने के बाद घर वालों ने 27 मार्च को सुभाष नगर थाने में गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने जांच की और घर वालों से पूछताछ करने पर सबकी सुई रानी के छोटे भाई गैंगस्टर रामू की तरफ घूमी। पुलिस ने रामू के घर के कमरे में पड़ी फर्श और उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो रानी के बारे में जो कहानी सामने निकल कर आई उसे सुनकर पुलिस दंग रह गई।
साथ में शराब पीकर दबाया गला
क्षेत्राधिकार प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जब रामू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी 40 साल की शादीशुदा बहन रानी शराब पीने की आदी थी और शराब पीकर इधर-उधर घूमती थी। इसके चलते बदनामी होती थी और परेशान होकर उसने 15 मार्च की रात को ही बहन को मारने का मन बना लिया। पहले बहन के साथ उसने शराब पी और जब बहन नशे में हो गई तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
उसने घर के कमरे में ही 4 फीट गहरा गड्ढा खोदा और लाश को दफन कर दिया। खुदी मिट्टी को देखकर किसी को शक न हो इसलिए उसने कमरे में पक्का फर्श खुद ही डाल लिया। हालांकि, पुलिस द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ में हत्या का पूरा खुलासा हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई की निशानदेही पर रानी की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: महिला जज भी सेफ नहीं! अधिकारी पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, अब मिली जान से मारने की धमकी
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
3 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
4 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
5 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
17 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
20 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines