बेरहम पति का पत्थर दिल! पत्नी और डेढ़ साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, नहर में फेंके शव

Agra Crime News: आगरा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपने डेढ़ साल के बेटे और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

Indian Police

प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और डेढ़ साल के मासूम को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव नहर में फेंक दिए। इस वारदात के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस को महिला का शव तो मिल गया है, लेकिन अभी तक बेटे का शव नहीं मिला है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

छह महीने से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद

जानकारी के अनुसार, सिकंदरा के अरसैना में आशिक नाम के शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया। तीन साल पहले उसकी शादी बिहार के किशनगंज निवासी मुन्नी देवी से हुई थी। अक्सर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद रहता था। करीब छह महीने से ये विवाद और बढ़ गया।

Advertisment

आगरा लौटी महिला

दोनों के बीच ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पत्नी कुछ समय के लिए अपने मायके चली गई। सोमवार शाम को पत्नी के मायके से वापस आगरा लौटी। इसके बाद गुस्से से लाल हो चुके आशिक ने मुन्नी और बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिए।

आगरा में लगातार बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से आगरा में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। आगरा में हाल ही में लूट की नीयत से दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या की भी खबर सामने आई। जिससे व्यापारियों और लोगों में रोष व्याप्त है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ