हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कुएं की खुदाई में 2 खंडित मूर्तियां मिलीं, संभल में 46 साल से बंद मंदिर का कुंआ; जानें क्या है मामला?

Sambhal Temple Well Excavation: उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल से बंद कुएं की खुदाई की गई, जिसमें 3 मुंह वाली एक खंडित मूर्ति मिली है, जिसकी जांच करने के लिए पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

विज्ञापन
400 साल पुराना बताया जा रहा मंदिर।

Broken Idol of Goddess Parvati Found: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 2 दिन पहले 46 से बंद शिव मंदिर खोला गया, जिसमें कल आरती पूजन भी शुरू हुआ। मंदिर में पुलिस बल भी तैनात है। वहीं इस मंदिर के आंगन में बने कुएं की खुदाई में मां पार्वती की 2 खंडित मूर्तियां मिली हैं, जिन्हें पुलिस अपने साथ ले गई, ताकि जांच करके पता लगाया जा सके कि मूर्तियां कितनी पुरानी हैं और किसकी हैं? मूर्ति के 3 चेहरे हैं और यह करीब 7 से 8 इंच लंबी है।

देखने में मूर्ति माता पार्वती, गणेश जी और माता लक्ष्मी की प्रतीत हो रही है, लेकिन जांच के बाद ही पता चलेगा कि मूर्ति किसकी है? बता दें कि गत 13 दिसंबर को जब साल 1978 से बंद मंदिर खोला गया तो शिवलिंग के साथ हनुमान जी की प्रतिमा मिली। जिला प्रशासन ने मंदिर की सफाई कराई और 15 दिसंबर को यहां विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण के बीच आरती की गई। मंदिर करीब 400 साल पुराना बताया जा रहा है और यह कार्तिक शंकर का मंदिर है।

 

साल 1978 से बंद है मंदिर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर 46 साल से बंद पड़ा था। यह मंदिर सपा सांसद जियाउररहमान बर्क के घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला है। साफ-सफाई करने पर मंदिर के अंदर हनुमान जी की प्रतिमा मिली। साथ में शिवलिंग और नंदी भी स्थापित हैं। और सफाई करने पर मंदिर के आंगन में एक कुंआ मिला। 13 दिसंबर दिन शनिवार को बिजली चोरी की चेकिंग के दौरान पुलिस-प्रशासन की टीम को मंदिर के अवशेष मिले।

विज्ञापन

जानकारी मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में अवशेषों की खुदाई की गई तो मंदिर और कुंआ मिला। नगर हिंदू महासभा के संरक्षक विष्णु शंकर रस्तोगी (82) बताते हेँ कि साल 1978 में इस इलाके में सांप्रदायिक दंगे फैल गए थे। इसलिए हिंदू आबादी को पलायन करना पड़ा। इसी दौरान इस मंदिर को बंद किया गया था। यह मंदिर उनके कुलगुरु को समर्पित है। परिवार के सभी धार्मिक अनुष्ठान इसी मंदिर में होते थे।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संभल में मुस्लिम बहुल इलाके खग्गू सराय में 46 साल से बंद शिव मंदिर मिला है। इस मंदिर की कार्बन डेटिंग कराने की तैयारी चल रही है। मंदिन में मिली मूर्तियों, शिवलिंग और कुंए की कार्बन डेटिंग कराई जाएगी। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola