UP Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। एनडीए के तहत भाजपा के खाते में यूपी की 74 सीटें आई हैं, जबकि सहयोगी दलों को 6 सीटें मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 69 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। सिर्फ 5 सीटें ऐसी बची हैं, जहां भाजपा को उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना है। इन पांच सीटों में एक सीट कैसरगंज भी है, जहां पर भाजपा उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है। आइए जानते हैं कि कैसरगंज में क्या पेंच फंसा है?
जाट समुदाय को नाराज नहीं करना चाहती है बीजेपी
भाजपा ने कैसरगंज, रायबरेली, फिरोजाबाद, देवरिया और भदोही सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। यूपी की हाई प्रोफाइल सीट में शुमार कैसरगंज सीट पर भाजपा का कब्जा है। यहां से बृजभूषण शरण सिंह सांसद हैं। महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसे लेकर पहलवानों ने दिल्ली में धरना प्रदर्शन भी किया था। ऐसे में अगर भाजपा बृजभूषण शरण सिंह को टिकट देती है तो हरियाणा में जाट समुदाय नाराज हो जाएगा। इससे पार्टी को हरियाणा में चुनावी नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समाज के लोग नाखुश हो जाएंगे। पहले चरण में होने वाले मतदान में पश्चिमी यूपी की सीटों पर पार्टी शिकस्त खा सकती है।
यह भी पढ़ें : डिंपल यादव के खिलाफ ‘छोटी बहू’ को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस की इस दिग्गज नेता के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव
चुनाव लड़ने पर अड़े बृजभूषण शरण सिंह
भारतीय जनता पार्टी कैसरगंज सीट को लेकर फूंक-फूंक कदम उठा रही है। इस वक्त पार्टी कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। इस सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। वे क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वे कैसरगंज सीट से 2009 से लगातार सांसद हैं। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भी अभीतक उम्मीदवार नहीं उतारा है।
बृजभूषण का टिकट काटना बीजेपी के लिए आसान नहीं
कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटना भाजपा के लिए आसान नहीं है। अगर भाजपा इस सीट से किसी दूसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारती है तो पार्टी से राजपूत समुदाय नाराज हो जाएगा, जिससे बीजेपी को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि अगर बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को टिकट नहीं दिया तो सपा उन्हें अपनी पार्टी से उम्मीदवार बना सकती है। ऐसे में विपक्ष अब भाजपा की अगली चाल का इंतजार कर रहा है।
यह भी पढ़ें : BJP की 10वीं लिस्ट से क्यों टूटा ओपी राजभर का सपना? कैबिनेट मंत्री ने बताया अगला प्लान
कैसरगंज से ये हो सकते हैं भाजपा उम्मीदवार
अगर कैसरगंज सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटा तो भाजपा मोटिवेशनल गुरु अवध ओझा को चुनावी मैदान में उतार सकती है। अवध ओझा यूपीएससी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। साथ ही उम्मीदवार की रेस में बृजभषण सिंह के बेटे और विधायक प्रतीक भूषण का नाम भी है। बृजभूषण के करीबी और विधायक अजय कुमार सिंह और प्रेम नारायण पांडेय को टिकट मिलने की चर्चा चल रही है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
17 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
19 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
22 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
22 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
23 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines