---विज्ञापन---

डिंपल यादव के खिलाफ ‘छोटी बहू’ को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस की इस दिग्गज नेता के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

UP Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू को लेकर पेंच फंसा है। भाजपा छोटी बहू को कहां से चुनाव लड़ाएगी, इसे लेकर अभी तक सीट तय नहीं हो पाई है।

---विज्ञापन---

UP Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का सियासी महासंग्राम शुरू हो गया है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 10वीं लिस्ट सामने आई, जिसमें उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ मुलायम सिंह की छोटी बहू चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन भाजपा ने इस सीट से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब खबर आ रही है कि कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ छोटी बहू ताल ठोंक सकती हैं।

पहले मैनपुरी से चुनाव लड़ने के मिले थे संकेत

---विज्ञापन---

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने पहले जेठानी डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें मैनपुरी से टिकट नहीं दिया। ऐसे में अब अपर्णा यादव के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है, जहां भाजपा ने अभीतक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : क्‍या ब‍िहार में BJP को छोड़ इस पार्टी का दामन थामने जा रहे भोजपुरी स्‍टार पवन स‍िंह?

---विज्ञापन---

प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ सकती हैं चुनाव

खबर यह भी सामने आ रही है कि कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, पार्टी ने अभीतक प्रियंका के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में भाजपा इस बात का इंतजार कर रही है कि जब कांग्रेस रायबरेली सीट पर अपना पत्ता खोलेगी, तभी बीजेपी भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : BJP की 10वीं लिस्ट से क्यों टूटा ओपी राजभर का सपना? कैबिनेट मंत्री ने बताया अगला प्लान

प्रियंका के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं अपर्णा यादव

---विज्ञापन---

रायबरेली कांग्रेस की परंपरागत सीट है। इस सीट से सोनिया गांधी चुनाव लड़ती थीं, लेकिन इस बार वे राज्यसभा सदस्य बन गई हैं। ऐसे में उनकी बेटी प्रियंका गांधी इस सीट से चुनाव लड़ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव को प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार सकती है।

First published on: Apr 10, 2024 08:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola