Greater Noida Birthday Party Murder: यूपी के ग्रेटर नोएडा में कोतवाली बीटा 2 इलाके में बर्थडे के लिए जुटे दोस्तों में आपसी लड़ाई के बाद एक युवक की मौत हो गई। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इस दौरान एक ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। घयल युवक को दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक यतिन शर्मा अलीगढ़ का रहने वाला है और ग्रेटर नोएडा में कैफे चलाता है। मृतक छात्र के घर हत्या की खबर के बाद से ही कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह है पूरा मामला
मामले में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया यतिन अपने साथियों के साथ एक महिला मित्र की बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए इकट्ठा हुए थे, पार्टी के दौरान दोस्त चिराग चौधरी ने महिला मित्र के फोन में किसी और लड़के के साथ बातचीत देखी कि वह किसी और के संपर्क में है। इस पर वह गुस्सा हो गया और झगड़ा करने लगा। उसने युवती का फोन तोड़ दिया मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए यतिन शर्मा की छाती में चाकू लग गया।
ये भी पढ़ेंः Khalid Nadvi कौन? जिसके लिए NIA अफसरों से भिड़े सैकड़ों लोग, 110 पर FIR दर्ज
घटना के बाद घायल यतिन को यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल मामले की जांच एसीपी पवन कर रहे हैं। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः कौन हैं IPS मोहसिन खान? IIT छात्रा से रेप का आरोप, दर्ज हुई FIR
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
7 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
7 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
12 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines