UP BJP Poster War : उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक दल अभी से चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। पार्टियों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अखिलेश यादव पर पोस्टर वॉर किया। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया और प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
सहारनपुर में बीजेपी का नया पोस्टर जारी
यूपी के सहारनपुर में बीजेपी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ने पोस्टर वॉर किया। रेलवे स्टेशन के महाराज अग्रसेन चौक समेत शहर के कई स्थानों पर पोस्टर लगे हुए हैं, जिसमें लिखा है कि ‘चुप बैठो अखिलेश बाबा संग रहेगा उत्तर प्रदेश’। इसके बाद यूपी में सियासत तेज हो गई। सपा ने बीजेपी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें : 500 साल पहले जो बाबर ने अयोध्या में किया, वही आज संभल और…CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
सपाइयों ने पोस्टर का जताया विरोध
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस पोस्टर को पोस्ट किया है। ‘चुप बैठो अखिलेश बाबा संग रहेगा उत्तर प्रदेश’ पोस्टर को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि वे अपने नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। राजनीति में मर्यादा का पालन होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : ‘जनता के टैक्स से चलने वाली यूनिवर्सिटी में वंचितों-पिछड़ों को आरक्षण नहीं’, AMU पर CM योगी का बड़ा बयान
पहले भी बीजेपी-सपा ने एक-दूसरे के खिलाफ जारी किए थे पोस्टर
आपको बता दें कि यूपी में इन दिनों पोस्टर वॉर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दिनों भी भाजपा और सपा ने एक दूसरे के खिलाफ पोस्टर जारी किए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के जवाब में समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में पोस्टर लगाए, जिसमें लिखा कि जुड़ेंगे तो जीतेंगे।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
10 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
11 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
11 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
12 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
21 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines