Lucknow: बीजेपी सांसद ने की लखनऊ का नाम बदलने की मांग, कहा- मुगलकाल के नाम अभी क्यों?

Lucknow News, BJP, Sangam Lal Gupta, Laxmanpur, Lakhanpur,

सांसद संगम लाल गुप्ता

विज्ञापन

लखनऊ: प्रतापगढ़ से बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता ने लखनऊ का नाम बदलने की मांग की है। सांसद ने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। सांसद ने लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी रखने की मांग की है।

लखनपुर और लक्ष्मणपुर रखा जाए नाम 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पत्र में सांसद ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के नाम पर लखनऊ का नाम रखने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम लखनपुर और लक्ष्मणपुर रखा जाए।

Advertisment

विज्ञापन

भारत के शानदार सांस्कृतिक विरासत पर रखा जाए नाम 

सांसद ने कहा कि देश अमृत कालखंड में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में गुलामी और विलासिता के प्रतीक लखनऊ के नाम को परिवर्तित किया जाए। बदलकर इसका नाम भारत के शानदार सांस्कृतिक विरासत गौरव पर रखा जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ