BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh, गोंडा: पहलवानों के यौन शोषण में घिरे भारतीय जनता पार्टी के सांसद (BJP MP) और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पार्टी के मिशन 2024 में विजय सारथी बनने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं, वह उत्तर प्रदेश से निकलकर एक पैराशूटिये उम्मीदवार के रूप में हरियाणा से चुनाव लड़ने की तमन्ना रखते हैं। भाजपा सांसद ने यह दावा खुद ही किया है। उनके इस दावे पर गौर करें तो लोग उन्हें हरियाणा से चुनव लड़ने का न्यौता दे रहे हैं।
-
7 महिला पहलवानों ने लगाया था यौन शोषण का आरोप, जमानत पर चल रहे हैं भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह
यहां बता देना जरूरी है कि उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसी साल जनवरी में वह उस वक्त अचानक चर्चा में आ गए, जब 7 महिला पहलवानों ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। आरोप लगाने वाली खिलाड़ियों में से एक पहलवान नाबालिग है। अप्रैल के अंत में दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में 28 अप्रैल को दो एफआईआर दर्ज हुई तो यह मामला दोबारा तूल पकड़ गया। हालांकि पॉक्सो एक्ट में दिल्ली पुलिस बृजभूषण शरण सिंह को क्लीनचिट दे चुकी है। इस मामले में पहली बार 18 जुलाई को बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली की एक अदालत में पेश हुए तो उन कोर्ट ने अतंरिम जमानत मंजूर कर दी थी।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का गीतकार के रूप में डेब्यू, YOUTUBE पर ‘Garbo’ सॉन्ग को चंद मिनटों में मिले लाखों व्यूज
अब एक बार फिर बृजभूषण शरण सिंह सुर्खियों में हैं और इस बार इसकी वजह राजनीति है। बीते दिन सामाजिक समरसता सम्मेलन के मंच से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर नीति का विरोध किया। इसी के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने संबंधी एक सवाल के जवाव में बृजभूषण ने हरियाणा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर डाली। सम्मेलन के मंच से बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘मुझे हरियाणा से बहुत ज्यादा समर्थन मिल रहा है। वहां से विशेषकर जाट समाज से यह आमंत्रण आता है। लोग मिलते हैं और कहते हैं कि आप हरियाणा से चुनाव लड़िए, हम आपको अपने यहां से चुनाव जिताएंगे। अगर पार्टी मुझे मौका देगी तो हम वहां से चुनाव जरूर लड़ेंगे’।
बृजभूषण शरण सिंह के इस दावे के बाद राजनैतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा जंतर-मंतर पर धरने का नेतृत्व करने वाले पहलवानों में तीन पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हरियाणा के ही रहने वाले हैं। ऐसे में यह तो वक्त ही बताएगा कि इस दावे की रंगत क्या होती है।
संबंधित खबरें
नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
1 hr agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
4 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
6 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
6 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
7 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
21 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 day agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 day agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines