BJP विधायक के मामा की गोली मारकर हत्या, गौशाला में पशुओं की रखवाली के लिए सो रहे थे

Amroha Crime News: यूपी के अमरोहा में बीजेपी विधायक महेंद्र सिंह के मामा सत्यप्रकाश की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना बुधवार रात 12 बजे की है।

BJP MLA Mahendra Singh Maternal Uncle Shot Dead

BJP MLA Maternal Uncle Shot Dead

BJP MLA Maternal Uncle Shot Dead: यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे पशुओं की रखवाली के लिए गांव के बाहर बनी गौशाला में सो रहे थे। हत्या के बाद से ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। बता दें कि विधायक के मामा सत्य प्रकाश हसनपुर कोतवाली के घंसूरपुर गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन

सत्य प्रकाश के भतीजे और भाजपा के मंडल महामंत्री महेश ने बताया कि रोजाना की तरह वे गांव के बाहर बनी गौशाला में पशुओं की रखवाली के लिए सो रहे थे। इस दौरान बुधवार रात 12 बजे के आसपास उन्होंने फायर की आवाज सुनी। इसके बाद वे परिजनों संग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सत्य प्रकाश खून से लथपथ पड़े थे। कंधे के नीचे गोली लगी थी और उनकी सांसें चल रही थी। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां से उन्हें जिला हाॅस्पिटल रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें मुरादाबाद के निजी हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

8 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दी वारदात

पुलिस के अनुसार 8 बदमाशों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। चार बदमाश सत्यप्रकाश की चारपाई के पास खड़े थे वहीं 4 गौशाला के बाहर खड़े थे। पुलिस ने किसी पुरानी रंजिश या पशुओं की चोरी में हत्या की आशंका जताई है। मामले में डीएसपी दीप कुमार ने बताया कि गोली मारकर विधायक केे सगे मामा की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ