BJP MLA Baburam Paswan Brother Murder: यूपी के पीलीभीत में दबंगों ने भाजपा विधायक बाबू पासवान के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम फूलचंद था और वे विधायक का चचेरा भाई थे। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले दबंगों ने हमला कर पथराव शुरू कर दिया फूलचंद की पोती को घसीट कर घर से बाहर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने परिवार के सदस्यों और चचेरे भाई से मारपीट की। फूलचंद समेत 8 लोगों को इलाज के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान फूलचंद ने दम तोड़ दिया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे भी पहुंचे। मामले में एसपी ने बताया कि घुंघचाई थाना क्षेत्र में उदरा गांव में झगड़े में 70 साल के फूलचंद की मौत हो गई। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान पूरनपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं।
ये भी पढ़ेंः UP के बिजनौर में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी और बेटे की खून से सनी लाशें मिलीं फर्श पर
जानें पूरा मामला
परिजनों की मानें तो शुक्रवार को गांव में फूलचंद के पोते का तिलक समारोह का कार्यक्रम था। घर में तमाम रिश्तेदार आए हुए थे। इस दौरान पुरानी रंजिश की वजह से दूसरे पक्ष के लोग सुबह से ही गाली-गलौज करने लगे। शिकायत के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। ऐसे में सुबह गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद शाम तक खूनी संघर्ष में बदल गया। बीच-बचाव करने गए फूलचंद और अन्य लोगों की दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई की। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान 70 के फूलचंद ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूरनपुर के सीओ विशाल चैधरी ने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ऐसे में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ेंः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कैसे हुई 6 लोगों की मौत? पढ़ें फर्रुखाबाद में हुए हादसे की इनसाइड स्टोरी
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 hr agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
3 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
4 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
9 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
9 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines