UP में BJP विधायक के भाई की हत्या क्यों? पीलीभीत पुलिस ने 2 आरोपी पकड़े, 5 पर केस

Pilibhit News: पीलीभीत के पुरनपूर से बीजेपी विधायक बाबुराम पासवान के भाई फूलचंद की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है।

BJP MLA Baburam Paswan Brother murder in Pilibhit

BJP MLA Baburam Paswan Brother murder in Pilibhit

BJP MLA Baburam Paswan Brother Murder: यूपी के पीलीभीत में दबंगों ने भाजपा विधायक बाबू पासवान के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम फूलचंद था और वे विधायक का चचेरा भाई थे। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले दबंगों ने हमला कर पथराव शुरू कर दिया फूलचंद की पोती को घसीट कर घर से बाहर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने परिवार के सदस्यों और चचेरे भाई से मारपीट की। फूलचंद समेत 8 लोगों को इलाज के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान फूलचंद ने दम तोड़ दिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे भी पहुंचे। मामले में एसपी ने बताया कि घुंघचाई थाना क्षेत्र में उदरा गांव में झगड़े में 70 साल के फूलचंद की मौत हो गई। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान पूरनपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

जानें पूरा मामला

परिजनों की मानें तो शुक्रवार को गांव में फूलचंद के पोते का तिलक समारोह का कार्यक्रम था। घर में तमाम रिश्तेदार आए हुए थे। इस दौरान पुरानी रंजिश की वजह से दूसरे पक्ष के लोग सुबह से ही गाली-गलौज करने लगे। शिकायत के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। ऐसे में सुबह गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद शाम तक खूनी संघर्ष में बदल गया। बीच-बचाव करने गए फूलचंद और अन्य लोगों की दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई की। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान 70 के फूलचंद ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूरनपुर के सीओ विशाल चैधरी ने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ऐसे में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ