Minister Raghuraj Singh Statement: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम मर्द महिलाओं की तरह हिजाब पहनकर होली वाले दिन घर से निकलेंगे तो उन्हें रंग नहीं लगेगा। उनकी टोपी और शरीर रंग से बचा रहेगा। रघुराज सिंह भाजपा के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार में श्रम एवं सेवायोजना विभाग के दर्जा प्राप्त मंत्री हैं, जिनके बयान की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने सोमवार को अलीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया था।
यह भी पढ़ें:‘बलात्कारियों को नपुंसक बना देना चाहिए’; Haribhau Bagade कौन? जिन्होंने एक बयान से गरमा दी सियासत
मंत्री रघुराज ने मीडिया से बातचीत में यह कहा
ABP की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री रघुराज ने कहा कि अगर सफेद टोपी वालों को रंग से डर लगता है और उन्हें होली वाले दिन नमाज पढ़ने के लिए घर से बाहर निकलना है। वे रंग से बचना चाहते हैं तो नमाज घर में ही पढ़ें या फिर महिलाओं की तरह हिजाब पहनकर घर से निकलें। होली पर तो मस्जिद का भी तिरपाल से कवर कर दिया जाता है तो मुस्लिम मर्द खुद को हिजाब से कवर कर सकते हैं तो सफेद कपड़ों पर गुलाल नहीं लगेगा, क्योंकि होली खेलने वाले यह नहीं देखते कि रंग उड़ने के बाद कहां और किस पर गिर रहा है? होली के सेलिब्रेशन में बाधा बनने वालों के लिए 3 जगह और हैं। वे या तो जेल चले जाएं या प्रदेश छोड़ दें या यमराज के पास सूची में अपना नाम लिखवा दें।
यह भी पढ़ें:BJP नेता की जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या…Gulfaam Yadav कौन? मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लड़ा था चुनाव
संभल में CO अनुज चौधरी ने दिया था बयान
बता दें कि इससे पहले गत 6 मार्च को संभल में पीस कमेटी की बैठक में CO अनुज चौधरी ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि शुक्रवार हर साल में करीब 50 से ज्यादा बार आता है, लेकिन होली का त्योहार एक बार ही आता है। अगर मुस्लिमों को रंग से परहेज है तो वे नमाज अपने घर में रहकर ही पढ़ा करें। जो होली खेल सकता हो, जिसका दिल बड़ा हो, वही होली के दिन घर से बाहर निकले, अन्यथा घर में ही रहें। घर में ही नमाज पढ़ें। कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा था, तब भी तो घर में नमाज पढ़ते थे। अनुज चौधरी के इस बयान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समर्थन किया था।
यह भी पढ़ें:पहलवानों के लिए बड़ी खुशखबरी! खेल मंत्रालय ने वापस लिया भारतीय कुश्ती महासंघ का निलंबन
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
7 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
15 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines