BJP Leader Wife Love Story With Constable: उत्तर प्रदेश के भदोही शहर में एक भाजपा नेता की पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। उसका प्रेमी उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही है। महिला की उम्र करीब 45 साल और उसके प्रेमी की उम्र 30 साल है। महिला के 2 बच्चे भी हैं, जिनमें से वह 7 साल के बेटे को अपने साथ ले गई है, लेकिन 20 साल की जवान बेटी के बारे में उसने नहीं सोचा।
महिला अपने साथ करीब 2 करोड़ के गहने और 4 लाख रुपये कैश भी ले गई है। महिला खुद भी भाजपा की लीडर है और चुनाव तक लड़ चकी है। पुलिस ने पीड़ित भाजपा नेता की शिकायत पर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करके दोनों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन महिला सिपाही के प्रेमजाल में फंसी कैसे? पुलिस सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है, जो खुद भाजपा नेता ने अपने बयान में पुलिस को बताई।
यह भी पढ़ें:‘भिखारियों को हमारे देश न भेजे पाकिस्तान’; सऊदी अरब ने पड़ोसी मुल्क को दी चेतावनी
किराये पर रहने आया था आरोपी सिपाही
पुलिस को दिए बयान में गोपीगंज निवासी भाजपा नेता ने बताया कि उसकी पत्नी को सिपाही ने अपने प्यार के जाल में फंसाया है। सिपाही की बातों में आकर ही उसकी पत्नी ने भागने का कदम उठाया और उसने चोरी भी की। गहनों और कैश के लालच में वह उसको नुकसान पहुंचा सकता है। करीब एक साल पहले की बात है, जब गोंडा निवासी विनय तिवारी उर्फ राज तिवारी किराये के मकान तलाशते हुए घर आया था। पुलिसवाला है, जान पहचान बढ़ेगी, यह सोचकर उसे किराये पर कमरा दे दिया, लेकिन यह नहीं पता था कि वह पत्नी को अपने जाल में फंसा लेगा। उसके पास पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें भी थीं, उन्हीं के बदल उसने डिमांड की होगी, जो पत्नी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। वह उसे ब्लैकमेल कर रहा होगा।
यह भी पढ़ें:न पति न प्रेमी तो वो अजनबी कौन? जिसने बेंगलुरु में महालक्ष्मी की हत्या करके लाश के किए 30 टुकड़े
पीड़ित ने घर से निकालने का बदला लेने के आरोप लगाए
भाजपा नेता ने बताया कि उसने अरोपी विनय को पत्नी के साथ संबंध होने की बात पता चलते ही घर से निकाल दिया था। पत्नी को भी समझाया था कि इज्जत का ध्यान रखे, लेकिन वह नहीं मानी। विनय ने बदला लिया है, इसके लिए उसने पत्नी को अपने जाल में फंसा लिया और कैश-गहने लेकर साथ चलने को मना लिया। 28 अगस्त से दोनों फरार हैं। अपने स्तर पर दोनों को कई जगहों पर तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अपील है कि वह पत्नी और बेटे को ढूंढ कर लाए।
यह भी पढ़ें:पोस्टमार्टम में खुला अक्षय शिंदे की मौत का सच, बदलापुर रेप केस के आरोपी का हुआ था एनकाउंटर
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
16 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
16 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
19 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
19 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines