Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में पारिवारिक विवाद और पत्नी के मायके से वापस न लौटने से परेशान होकर एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया. बागपत कोतवाली क्षेत्र के देशराज मोहल्ले में रहने वाले भाजपा नेता सहदेव के बेटे नीरज ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक,नीरज की शादी करीब तीन साल पहले बागपत के ही गौरीपुर गांव की एक युवती से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन रहने लगी थी. परिजनों का कहना है कि नीरज की पत्नी गर्भवती है और पिछले कुछ समय से अपने मायके में ही रह रही थी.
विवाद के बाद पुलिस तक पहुंचा था मामला
जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी. परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बाद नीरज को थाने ले जाया गया था. इस घटनाक्रम के बाद भी पत्नी अपने मायके में ही रहने की बात पर अड़ी रही.
बीवी ने मूसली से कुचला सिर, बेटी प्रेमी संग स्कूटी से ले गई शव; यमुना किनारे जला डाला
‘मैंने तुझे कभी थप्पड़ तक नहीं मारा…’
थाने की कार्रवाई और विवाद के बावजूद नीरज अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश में जुटा रहा. उसने पत्नी को फोन करके काफी समझाया और वापस घर लौटने की मिन्नतें कीं, लेकिन पत्नी ने साफ इनकार कर दिया. परिजनों के अनुसार, नीरज ने रिश्ता बचाने की आखिरी कोशिश की. फोन पर बात करते हुए नीरज बेहद भावुक हो गया और उसने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ‘मैने तुझे आज तक एक थप्पड़ तक नहीं मारा, फिर भी तुम साथ नहीं आ रही हो.’
पत्नी के लगातार इनकार से नीरज बेहद तनाव और मानसिक दबाव में आ गया. इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. परिजनों को जब इस बात का पता चला तो घर में चीख-पुकार मच गई.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस फिलहाल परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सुसाइड की असली वजह और पूरी स्थिति साफ हो पाएगी.
यूपी में गैर डेयरी वाले पनीर पर जल्द लगेगा बैन, FSDA ने FSSAI को भेजा प्रतिबंध का प्रस्ताव
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
6 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
11 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
12 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines