हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP: BJP नेता की नाबालिग बेटी का दिनदहाड़े अपहरण, बदमाशों ने स्कूल जाते समय उठाया

Jaunpur Crime News: यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता की बेटी के अपहरण का मामला सामने आया है। बदमाशों ने नाबालिग को स्कूल जाते समय किडनैप कर लिया। अपहरण के 8 घंटे बाद बदमाश बेटी को लहूलुहान हालत में वाराणसी में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।

विज्ञापन
यूपी में भाजपा नेता की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण

BJP leader Daughter kidnapped in Jaunpur: यूपी के जौनपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बीजेपी नेता की नाबालिग बेटी का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अपहरण के 8 घंटे बाद बदमाशों ने नाबालिग को वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के तरावं गांव में सड़क किनारे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव से 4 नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल जाते समय बीजेपी नेता की नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। अपहरण के आठ घंटे बाद बदमाश नाबालिग को घायलावस्था में वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के तरावं गांव के पास सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। फिलहाल जलालपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि अपहरण किसने किया? और क्यों किया?

पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

जलालपुर पुलिस नाबालिग को लेकर हाॅस्पिटल पहुंची और बीजेपी नेता को इसकी सूचना दी। डाॅक्टरों के अनुसार बदमाशों ने नाबालिग के हाथ, कंधे समेत कई जगहों पर ब्लेड से वार किया। बता दें कि नाबालिग की मां महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने धमकी दी है कि वे पूरे परिवार को मार देंगे। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि बदमाश उसके पूरे परिवार को जानते हैं क्योंकि वे पूरे परिवार का नाम ले रहे थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः तुम्हारे 5-6 महिलाओं से अफेयर…बदमाशों ने यूनिक स्टाइल से बैंककर्मी को बनाया शिकार

अयोध्या गैंगरेप मामले में बड़ा अपडेट

उधर अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सपा नेता समेत 2 लोगों को अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार बदमाश पीड़िता और उसके परिजनों पर सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं सुलह न कराने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने सपा नेता और भदरसा नगर पंचायत के चेयरमैन मोहदम्मद राशिद और जय सिंह राणा व अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः UP: ताजमहल में 2 युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, Video भी बनाया, पुलिस ने किया अरेस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola