तुम्हारे 5-6 महिलाओं से अफेयर...बदमाशों ने यूनिक स्टाइल से बैंककर्मी को बनाया शिकार

Bijnor Bank Employee Robbery: यूपी के बिजनौर में कार सवार बदमाशों ने यूनिक स्टाइल में राॅबरी करते हुए बैंक कर्मी को लूट लिया। हालांकि इस दौरान बदमाशों ने कई शर्तें बैंक कर्मी के सामने रखी लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों की शर्त मानने से इंकार कर दिया।

Bijnor Crime News Bank Employee Robbery

बिजनौर में बदमाशों ने बैंक कर्मी को बनाया शिकार

Bijnor Crime News: यूपी के बिजनौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बैंक कर्मचारी को बदमाशों ने डराकर लूट लिया। जानकारी के अनुसार बैंक में काम करने वाला कर्मी घर से ड्यूटी के लिए निकला था। इस दौरान पांच बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोका और लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। मामले में बैंककर्मी ने पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस से जानकारी देते हुए बताया कि बैंक कर्मी ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह सुहेड़ी ओवर ब्रिज के पास पहुंचा वैसे ही कार सवार 5 बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाश गाड़ी से उतरते हैं और बैक कर्मी से कहते हैं कि हमें पता है कि तुम्हारा 5-6 महिलाओं से अफेयर है और तुम लड़कियों के साथ भी मस्ती करते हो। अगर तुम चाहते हो ये सब तुम्हारी पत्नी को पता नहीं चले तो पत्नी से कहो कि घर के सारे जेवर और 5 लाख रुपये लेकर यहां पहुंचे।

बैंककर्मी ने नहीं मानी शर्त

बैंक कर्मचारी ने यह शर्त नहीं मानी। इसके बाद भी बदमाशों ने उसे खूब डराया। इसके बाद बैंक कर्मी ने अपने मोबाइल से बदमाशों के खाते में 45000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसा ट्रांसफर होने के बाद बदमाश कार लेकर फरार हो गए। इसके बाद बैंक कर्मी थाने पहुंचा और बदमाशों से शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने टीमों का गठन कर दिया है।

अयोध्या गैंगरेप मामले में बड़ा अपडेट

उधर अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सपा नेता समेत 2 लोगों को अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार बदमाश पीड़िता और उसके परिजनों पर सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं सुलह न कराने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने सपा नेता और भदरसा नगर पंचायत के चेयरमैन मोहदम्मद राशिद और जय सिंह राणा व अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ