हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या यूपी में बदलेगी उपचुनाव की तारीख? बीजेपी ने चुनाव आयोग से की ये मांग

UP By Election 2024: यूपी में उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से बड़ी डिमांड की है। बीजेपी ने इसकी तारीख में बदलाव की बात कही है।

विज्ञापन
BJP UP By Election 2024

UP By Election 2024: चुनाव आयोग ने यूपी में उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। यूपी की 9 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। लेकिन इस बीच बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या यूपी में होने वाले उपचुनाव की तारीख बदल जाएगी? दरअसल, बीजेपी ने अब चुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग की है। बीजेपी ने इसे लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। जिसमें उसने 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को चुनाव कराने की मांग की है।

बताई ये वजह 

बीजेपी ने चुनाव आयोग को जो वजह बताई है, उसमें उसने लिखा है कि कार्तिक पूर्णि‍मा के स्‍नान का पर्व और पूजा 15 नवंबर 2024 को होगी। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की आस्था है। बीजेपी ने कहा है कि गाज‍ियाबाद, प्रयागराज, कुंदरकी और मीरापुर में कार्ति‍क पूर्णि‍मा के अवसर पर मेला लगता है। इसमें हिस्सा लेने के लिए लोग 3 से 4 द‍िन पहले ही चले जाते हैं। इस कारण कई मतदाता मतदान से वंच‍ित हो जाएंगे। ऐसे में शत-प्रतिशत मतदान का भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा। इसलिए मतदान में भागीदारी के लिए तारीख में बदलाव किया जाए।

ये भी पढ़ें: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ, गोरखनाथ बाबा ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन

राजस्थान में हो चुका है विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव

आपको बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव किया गया था। पहले चुनाव 23 नवंबर 2023 को होने वाले थे, लेकिन इस दिन देवउठनी एकादशी के चलते बड़े पैमाने पर शादी समारोह का आयोजन होना था। ऐसे में चुनाव आयोग से सामाजिक संस्थाओं और पॉलिटिकल पार्टियों ने गुहार लगाई थी। जिसके बाद इसे 25 नवंबर 2023 कर दिया गया था। ऐसे में संभावना है कि यूपी में भी उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। बता दें कि यूपी उपचुनाव के लिए सपा, बसपा, बीजेपी, कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

ये भी पढ़ें: किसने HC में दाखिल की याचिका, जिससे मिल्कीपुर उपचुनाव रुका; कौन हैं गोरखनाथ बाबा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola