UP Bypoll News: लोकसभा चुनाव 2024 में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के दम पर बीजेपी को पछाड़ने वाले अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी ने दलित-पिछड़े समुदाय पर दांव लगा दिया है। बीजेपी ने उपचुनाव की 9 सीटों में से 7 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने इनमें से 5 सीटों पर दलित और ओबीसी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। बीजेपी ने सीसामऊ सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया, पार्टी ने मीरापुर सीट आरएलडी को दी है।
बीजेपी के उम्मीदवार
बीजेपी ने जिन सात सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। उनमें गाजियाबाद सदर से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर, कुंदरकी से रामवीर सिंह, मंझवा सीट से सुचिस्मिता मौर्या, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और करहल से अनुजेश प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया है।
ये भी पढ़ेंः INDIA गठबंधन में बगावत, फूलपुर में SP प्रत्याशी के बाद कांग्रेस नेता ने भरा नामांकन
बीजेपी की लिस्ट देखें तो पार्टी ने सबसे ज्यादा चार उम्मीदवार ओबीसी समुदाय से दिए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने सवर्ण समुदाय से दो उम्मीदवार उतारे हैं। एक कैंडिडेट ब्राह्मण समुदाय से तो दूसरा ठाकुर समुदाय से हैं। स्पष्ट है कि बीजेपी की कोशिश अपने कोर वोट बैंक के साथ ओबीसी को साधने पर है।
ओबीसी की इन जातियों को मौका
बीजेपी ने कटेहरी सीट से धर्मराज निषाद को टिकट दिया। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की शोभावती वर्मा से बीजेपी के कैंडिडेट का मुकाबला होगा। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने भी कुर्मी समुदाय के अमित वर्मा को टिकट दिया है। शोभावती वर्मा अंबेडकर नगर के सपा सांसद लालजी वर्मा की पत्नी हैं।
इसी तरह मझवां सीट पर बीजेपी ने सुचिस्मिता मौर्या को टिकट दिया है। इनका सामना सपा की ज्योति बिंद से होगा। वहीं फूलपुर सीट पर बीजेपी ने दीपक पटेल को टिकट दिया है। इनके सामने सपा के मुज्तबा सिद्दीकी चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी 2017 और 2022 में फूलपुर में जीत हासिल कर चुकी है।
ये भी पढ़ेंः अनुजेश यादव कौन? जिन्हें BJP ने करहल से उतारा, अखिलेश यादव से क्या रिलेशन
खैर सीट पर दलित उम्मीदवार
बीजेपी ने ओबीसी के साथ ठाकुर, ब्राह्मण और दलित का समीकरण बनाने की कोशिश की है। पार्टी ने गाजियाबाद सदर से संजीव शर्मा को टिकट दिया है। संजीव शर्मा पार्टी के महानगर अध्यक्ष हैं। अलीगढ़ की खैर सीट पर बीजेपी ने सुरेंद्र दिलेर को कैंडिडेट बनाया है। दिलेर दलित समुदाय से हैं और ये सीट भी दलित सुरक्षित सीट है।
कुंदरकी सीट पर बीजेपी के रामवीर सिंह का मुकाबला पूर्व विधायक हाजी रिजवान से होगा। रामवीर इस सीट से तीन बार चुनाव लड़े हैं, लेकिन जीत नहीं मिली है। मुस्लिम बहुल सीट होने की वजह से हाजी रिजवान के पक्ष में माहौल दिखता है।
संजय निषाद और राजभर क्या बोले
9 सीटों के उपचुनाव को यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ओबीसी को आगे करके बीजेपी यह संदेश देने की कोशिश में है कि वह सभी समुदायों को साथ लेकर चलने वाली है। हालांकि पार्टी ने एनडीए के सहयोगी निषाद पार्टी और ओम प्रकाश राजभर को कोई सीट नहीं दी है।
निषाद पार्टी के संजय निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी के समर्थन का ऐलान किया है। हालांकि ओम प्रकाश राजभर उखड़े हुए हैं। 24 अक्टूबर को लखनऊ में एक कार्यक्रम में ओम प्रकाश राजभर ने कह दिया कि ये बीजेपी 2014 की बीजेपी नहीं है।
लोकसभा चुनाव में पीडीए के दम पर ही अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन में 43 सीटें जीती थीं। वहीं बीजेपी को 33 सीटें मिली हैं।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 hr agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 hr agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
15 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
20 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
21 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
21 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
22 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines