UP By Election 2024: अनुजेश यादव कौन? जिन्हें BJP ने करहल से उतारा, अखिलेश यादव से क्या रिलेशन

Anujesh Yadav Karhal BJP Candidate: बीजेपी ने यूपी उपचुनाव के लिए मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश यादव के रिश्तेदार को प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव चल दिया है। जबकि इस सीट से सपा ने भतीजे तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया है।

Anujesh Yadav Karhal BJP Candidate Akhilesh Yadav Jija

Anujesh Yadav Karhal BJP Candidate

UP By Election 2024: यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। इस बीच बीजेपी ने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। एक सीट सीसामऊ पर पार्टी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बीजेपी ने मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश यादव के जीजा अनुजेश को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि इस सीट से अखिलेश यादव पहले विधायक थे, लेकिन उनके कन्नौज से सांसद बनने के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में बीजेपी ने अनुजेश यादव को उताकर बड़ा दांव खेल दिया है।

विज्ञापन

अनुजेश यादव मुलायम परिवार के दामाद हैं। वे मुलायम सिंह के भाई अभयराम यादव की बेटी संध्या के पति हैं। संध्या यादव, आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव की सगी बहन हैं। इतना ही नहीं संध्या यादव मुलायम परिवार की पहली बेटी हैं। वे मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। संध्या और अनुजेश को सपा ने निकाल दिया था, इसके बाद दोनों ने बीजेपी जाॅइन कर ली थी। वहीं अनुजेश का परिवार भी शुरू से ही राजनीति में रहा है। उनकी मां उर्मिला देवी मैनपुरी की घिरोर सीट से सपा की विधायक रह चुकी हैं।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पार्टी ने नहीं खेला दांव

इससे पहले अफवाहों का बाजार गर्म था कि बीजेपी मुलायम परिवार के किसी सदस्य को मैनपुरी से उतार सकती हैं। उसमें पहला नाम अपर्णा यादव का था, जोकि मुलायम परिवार की बहू हैं। वे मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी हैं। जबकि दूसरे अनुजेश थे। ऐसे में बीजेपी ने अनुजेश को प्रत्याशी घोषित किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी अखिलेश यादव और डिपंल यादव के सामने बीजेपी किसी यादव चेहरे को उतारना चाहती थी, लेकिन पार्टी ने डिंपल के सामने यूपी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को उतारा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ