---विज्ञापन---

भाजपा की 11वीं सूची आई सामने, UP की इस बड़ी सीट से घोषित किया उम्मीदवार

BJP List Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव उम्मीदवार की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। वहीं जिस कैंडिडेट का नाम घोषित हुआ है, उसे TMC कैंडिडेट से कड़ी टक्कर मिलेगी।

---विज्ञापन---

BJP List Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। 8 दिन बाकी है, इससे पहले भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। यह पार्टी की 11वीं सूची है। हालांकि इसमें एक ही उम्मीदवार का ऐलान हुआ है, लेकिन उत्तर प्रदेश की बड़ी सीट से उम्मीदवार की घोषणा हुई है।

बता दें कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट से डॉ विनोद कुमार बिंद को टिकट दिया है। भाजपा अभी तक उत्तर प्रदेश की 71 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। कैसरगंज, रायबरेली, देवरिया और फिरोजाबाद लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। कैसरगंज में वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटने की संभावना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Afzal Ansari के सामने चुनावी रण में ये शख्स; जम्मू LG के करीबी, पहली बार लड़ेंगे चुनाव

बीते दिन आई थी 10वीं सूची

---विज्ञापन---

बता दें कि बीते दिन भाजपा ने 10वीं सूची की थी, जिसमें 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। कल की लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 7 सीटों के प्रत्याशी घोषित हुए थे। पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ के उम्मीदवार का नाम भी था। चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काटकर संजय टंडन को दिया गया है। संजय टंडन चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से एसएस अहलुवालिया को चुनावी रण में में उतारा गया। यह सीट भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के कारण सुर्खियों में है। भाजपा ने अपनी पहली सूची में पवन सिंह को इस सीट से टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए टिकट लौटा दिया था। इसलिए यह सीट इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में की हॉट सीट बन गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:अखिलेश यादव की सपा का मेनिफेस्टो लॉन्च, जनता से ढेरों वादे किए

कौन हैं विनोद कुमार बिंद?

डॉ. विनोद कुमार बिंद निषाद पार्टी के सदस्य हैं और मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक हैं। विनोद पेशे से डॉक्टर हैं और अपना अस्पताल खोला हुआ है। भदोही में उन्हें तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सीट पर चुनाव लड़ रहे ललितेशपति त्रिपाठी टक्कर देंगे, जो सपा-तृणमूल कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनावी रण में उतारे गए हैं। समाजवादी पार्टी ने यह सीट तृणमूल कांग्रेस को दी हुई है।

---विज्ञापन---

ललितेशपति प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पड़पोते हैं। मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा सीट से MLA रह चुके हैं। वहीं विनोद समाजवादी पार्टी छोड़कर निषाद पार्टी में आए थे। विधानसभा चुनाव 2022 में वे मझवां सीट से लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें भदोही की ज्ञानुपर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, इसलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें:मछली के बाद Tejashwi Yadav की पार्टी का वीडियो वायरल! हेलिकॉप्टर में खाते दिखे एक चीज, कैप्शन लिखा…

---विज्ञापन---
First published on: Apr 11, 2024 12:32 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola