Heart Attack Causes: अकेले रहने वाले लोग कैसे खुद को हार्ट अटैक से बचाएं?

Heart Attack Causes: दिल के दौरे वाली स्थिति से दुनिया के कई लोग परेशान हैं। अक्सर ऐसी प्रॉब्लम तब आती है जब लोग अकेले होते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आप अकेले हैं, तो कैसे हार्ट अटैक से खुद को बचा सकते हैं।

HEART ATTACK CAUSES

Heart Attack Causes: हार्ट अटैक एक गंभीर स्थिति है, जो दुनिया भर में कई लोगों को परेशान करती है। आजकल यह बीमारी किसी को भी किसी भी उम्र में हो जाती है। जिम, स्कूल या लोगों को खड़े-खड़े भी हार्ट अटैक आ जाता है। मगर कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोगों को हार्ट अटैक तब आता है, जब वे अकेले होते हैं। शायद वे घर में होते हैं और अकेले रहते हैं। ऐसे में अगर किसी को हार्ट अटैक आ जाए तो क्या करना चाहिए?

विज्ञापन

इस रिपोर्ट में जानिए दिल का दौरा पड़ने पर अकेले रहने वाले लोग कैसे खुद को बचा सकते हैं। सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि जो स्थिति आपके साथ हो रही है, वह हार्ट अटैक के लक्षणों वाली है या नहीं।

विज्ञापन

हार्ट अटैक क्या है?

दिल का दौरा तब पड़ता है जब हृदय में खून का प्रवाह ब्लॉक हो जाता है, आमतौर पर कोरोनरी धमनियों में प्लाक के निर्माण के कारण ऐसा होता है। यह प्लाक कोलेस्ट्रॉल, फैट और अन्य पदार्थों से बनी होती है। जब खून हृदय तक नहीं पहुंच पाता है, तो हृदय की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं, जिससे मृत्यु भी हो सकती है।

विज्ञापन

डॉक्टर बिमल छाजेर, हार्ट स्पेशलिस्ट, SAAOL हार्ट सेंटर, बताते हैं कि दिल के दौरे के लक्षणों को पहचानें ताकि इंसान प्राथमिक इलाज कर सके। ये हो सकते हैं कुछ संकेत:

1. सीने में तकलीफ- यह दबाव, जकड़न या भारीपन जैसा महसूस हो सकता है। कई बार ऐसा भी महसूस होता है कि कोई आपकी छाती पर बैठा गया हो।

विज्ञापन

2. दर्द- बाहों में दर्द, पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट तक यह दर्द फैल सकता है।

3. सांस लेने में कठिनाई- आपको सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है।

विज्ञापन

4. ठंडा पसीना आना- बिना किसी कारण के अचानक पसीना आना भी एक वॉर्निंग साइन है।

5. चक्कर आना या सिर हल्का महसूस होना- अगर आपको बेहोशी या कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह भी हार्ट अटैक का लक्षण होता है।

विज्ञापन

अपनाएं ये इमरजेंसी टिप्स:

  • दिल के दौरे के लक्षणों को पहचानें।
  • इमरजेंसी सर्विस को तुरंत कॉल लगाएं।
  • शांत रहें और बेहतर तरीके से सांस लेने की कोशिश करें।
  • जब तक कोई मदद के लिए आपके पास न पहुंचे, तब तक कुछ भी खाने या पीने से बचें।

Heart Attack

जरूरी सलाह:

अगर आपको दिल का दौरा पड़ने जैसा महसूस हो रहा है तो कभी भी खुद से ड्राइव नहीं करना चाहिए। कुछ लोग गाड़ी ड्राइव करके अस्पताल पहुंच जाते हैं, जो उनकी सेहत को बिगाड़ सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ