Bijnore Crime News: यूपी के बिजनौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने 4 साल के इकलौते बेटे की देवी को बलि चढ़ा दी। बेटे की बलि देकर वह देवी मां को खुश करना चाहती थी। जानकारी के अनुसार पहले महिला ने बेटे का सर फावड़े से काट दिया और उसके बाद चूल्हे पर रखकर जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने इकलौते बेटे की हत्या करने की बात कबूल की है। उसने कहा कि सपने में देवी मां आई थी और बलि मांगी तो बेटे को भेंट स्वरूप बलि चढ़ा दी। उसने कहा कि सपने में देवी मां ने कहा कि तुम अपना बेटा मुझे दे दो, मैं ले जाना चाहती हूं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला मानसिक रूप से बीमार है।
बिजनौर के जलालपुर हसना गांव निवासी कपिल कुमार सुबह अपने भाई के साथ खेत पर गए थे। इस दौरान पत्नी और 4 वर्षीय बेटा घर पर ही मौजूद थे। रात में 9 बजे जब वह खेत से लौटा तो, देखा कि घर में आग जल रही है और धुआं उठ रहा है। इस बीच उसने जलती हुई आग में बेटे को देखा तो तुरंत उसे बाहर निकाला।
पिता घर पहुंचे, तो चल रही थी बच्चे की सांसें
इस दौरान बच्चे की सांस चल रही थी। बच्चे का पिता उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि रास्ते में बच्चे ने दो हिचकियां लीं थी। उसने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो पत्नी के हाथ और कपड़े खून से सने थे। वहीं पास में रखे फावड़े पर भी खून लगा था। पुलिस के अनुसार बेटे की हत्या के आरोपी महिला शांत बैठी रही। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी इसलिए उसका इलाज भी चल रहा था।
ये भी पढ़ेंः अयोध्या के संत राजू दास का विवादित बयान, हिन्दू लड़कों से शादी करें मुस्लिम महिलाएं
ये भी पढ़ेंः बकरीद के लिए CM योगी का बड़ा आदेश, जानें UP में लोग कहां पढ़ें नमाज और कहां दे पाएंगे कुर्बानी?
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
3 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
5 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines