जिसे 4 साल तक पाला, उसे पल में मार डाला, बिजनौर में बेटे की 'हत्यारी' मां बोली-बलि देनी थी

Bijnore Crime News: यूपी के बिजनौर रुह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने 4 वर्षीय बेटे की हत्या कर देवी मां को बलि चढ़ा दी। उसने बताया कि सपने में देवी मां ने उससे बेटा मांगा था।

Bijnore Crime News Mother Killed son

पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान है

Bijnore Crime News: यूपी के बिजनौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने 4 साल के इकलौते बेटे की देवी को बलि चढ़ा दी। बेटे की बलि देकर वह देवी मां को खुश करना चाहती थी। जानकारी के अनुसार पहले महिला ने बेटे का सर फावड़े से काट दिया और उसके बाद चूल्हे पर रखकर जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने इकलौते बेटे की हत्या करने की बात कबूल की है। उसने कहा कि सपने में देवी मां आई थी और बलि मांगी तो बेटे को भेंट स्वरूप बलि चढ़ा दी। उसने कहा कि सपने में देवी मां ने कहा कि तुम अपना बेटा मुझे दे दो, मैं ले जाना चाहती हूं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला मानसिक रूप से बीमार है।

तो इसलिए इकलौते बेटे को गैस चूल्हे पर जलाया; कातिल मां का खुलासा, जानकर कांप जाएगी रूह - Lalluram

बिजनौर के जलालपुर हसना गांव निवासी कपिल कुमार सुबह अपने भाई के साथ खेत पर गए थे। इस दौरान पत्नी और 4 वर्षीय बेटा घर पर ही मौजूद थे। रात में 9 बजे जब वह खेत से लौटा तो, देखा कि घर में आग जल रही है और धुआं उठ रहा है। इस बीच उसने जलती हुई आग में बेटे को देखा तो तुरंत उसे बाहर निकाला।

पिता घर पहुंचे, तो चल रही थी बच्चे की सांसें

इस दौरान बच्चे की सांस चल रही थी। बच्चे का पिता उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि रास्ते में बच्चे ने दो हिचकियां लीं थी। उसने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो पत्नी के हाथ और कपड़े खून से सने थे। वहीं पास में रखे फावड़े पर भी खून लगा था। पुलिस के अनुसार बेटे की हत्या के आरोपी महिला शांत बैठी रही। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी इसलिए उसका इलाज भी चल रहा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ