Bijnor Shivani Deepak Case: बिजनौर की शिवानी ने उसी पति को मार डाला जिससे डेढ़ साल पहले उसने लव मैरिज की थी। पहले उसने इस हत्या को हार्ट अटैक का नाम देने की कोशिश की लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी। पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की तो पता चला कि कैसे मेरठ की मुस्कान से प्रेरित हो उसने अपने पति की हत्या की। आइए जानते हैं कि उसने दीपक को अकेले मारा या अपने कथित प्रेमी के संग मिलकर ये कारनामा किया।
कैसे की दीपक की हत्या
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रेलवे में बतौर टेक्नीशियन काम करने वाले दीपक को उसी की पत्नी ने मार डाला। शिवानी ने पहले बताया कि उसके पति की मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शिवानी को जेल भेजा और पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि पहले उसने दीपक को चार नशे की गोलियां खिलाई और फिर सोते हुए पति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: बेटी की जगह सास से कैसे हुआ प्यार? जो दामाद के साथ घर से हुई फरार
शिवानी को मारता था दीपक
पुलिस पूछताछ में शिवानी ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी और दीपक की लव मैरिज हुई थी। दीपक उस पर शक करता था, और इस वजह से कई बार उसे मारता-पीटता था। इस चीज से शिवानी परेशान हो चुकी थी, और उसने इतना बड़ा कदम उठाने का विचार बनाया। दोनों अपने 6 महीने के बेटे के साथ नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्श नगर में किराए के मकान में रहते थे। चार अप्रैल की दोपहर को शिवानी ने दीपक की गला दबाकर हत्या कर दी और शोर मचाकर लोगों को बताया कि उसके पति को हार्ट अटैक आया है। आनन-फानन में उसे पूजा अस्पताल ले जाया गया और फिर बिजनौर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ जिसमें हत्या की सही वजह सामने आई।
दीपक के भाई ने शिवानी और उसके प्रेमी के खिलाफ कराई FIR
मृतक दीपक के भाई मुकुल की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के भाई मुकुल ने शिवानी और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शिवानी को गिरफ्तार कर लिया और उससे दो दिन तक पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। अभी अज्ञात शख्स की तलाश जारी है जिसे कथित तौर पर शिवानी का प्रेमी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मुस्कान की प्रेग्नेंसी पर क्यों उठी DNA टेस्ट की डिमांड? एक परिवार अपनाने को तैयार
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
29 mins agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
4 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
5 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
5 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
5 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
10 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
14 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines