Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी सौतन की दो बच्चियों की जहर देकर हत्या कर दी। एक शख्स ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी। उसने पहली पत्नी को छोड़ दिया था। पहली पत्नी अपने ससुर के साथ परिवार पाल रही थी। अब उसके दो बच्चों को सौतन ने मार डाला। बच्चियों के दादा बुधवार को मुरादाबाद गए थे। इसी बीच दोनों बच्चियां अपनी सौतेली मां के यहां खेलने गई थी। जिसके बाद सौतेली मां ने बच्चियों को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया। इस कांड में बच्चियों का पिता भी शामिल रहा। UP पुलिस ने आरोपी महिला और शख्स को अरेस्ट कर लिया है। बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है।
यह भी पढ़ें:आवाज बदलकर बुलाता, जंगल में ले जाता; रेप कर भगा देता…क्या है मैजिक वॉइस ऐप? जिसका फायदा उठाता था ये शख्स
यह मामला जिले के तहसील चांदपुर इलाके में पड़ते गांव अकबरपुर तिगरी में सामने आया है। फरमान का निकाह दिलशान के साथ 10 साल पहले हुआ था। पहली शादी से उसे दो बेटियां और एक बेटा है। 2 साल पहले फरमान ने दिलशान को तलाक दे दिया था। जिसके बाद नाजरीन से निकाह किया था। दोनों का एक बच्चा है। पहली पत्नी से आरोपी अलग रहता है। वहीं, पहली पत्नी अपने ससुर नसरुद्दीन पाल और दो बेटियों के साथ अलग रह रही थी।
एक घंटे में बिगड़ गई तबियत
बच्चियां खेलने गई थीं। रात के समय वहीं रुक गई। नाजरीन ने दोनों को जहर मिलाकर दूध पिला दिया। जिसके कारण बच्चियों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बच्चियों की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर आई। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि पोस्टमार्टम में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। बच्चियों ने दूध का सेवन किया था। एक घंटे बाद दोनों की तबियत बिगड़ गई। मां की शिकायत के आधार पर उसकी सौतन और पति को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें:जाति बंधन तोड़ नीतू से रचाई थी शादी, ठोकरें खाकर बनाया कॉन्स्टेबल, उसी की ‘बेवफाई’ से कत्लेआम
यह भी पढ़ें:अवैध संबंधों के शक में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, भागलपुर सामूहिक हत्याकांड में और क्या-क्या खुलासे?
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
7 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
10 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
15 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
16 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
17 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines